कोरिया

राज्योत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 5 नवंबर को, गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजन की तैयारी करे सुनिश्चित-कलेक्टर

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजन की तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l

बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए समितिवार पंजीयन रिपोर्ट, तहसीलवार किये गए खसरा निरिक्षण की जानकारी, निरिक्षण एप में पंजीयन हेतु शेष अधिकारी की संख्या, अधिकारियों की संख्या जिनके द्वारा निरिक्षण किया जा चुका है, साथ ही निरीक्षण किये गए खसरों की संख्या की भी जानकारी ली गई l कलेक्टर द्वारा जिले में धान खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों का सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया गया l कलेक्टर द्वारा समिति स्तर पर पंजीयन, कैरी फारवर्ड के कार्यों की स्थिति, बारदाना की स्थिति, धान खरीदी पूर्व समिति स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्धारित प्रपत्र सहित आवश्यक जानकारी की स्थिति आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं जनदर्शन व जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुए तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने कहा।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लिए। महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई l शिक्षा विभाग अंतर्गत जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आज आए 24 आवेदकों से कलेक्टर ने बात की और प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!