
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर/ विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी टच एंड ग्लो चेरिस सैलून एंड एकेडमी द्वारा पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में ‘आया सावन झूम के’ सावन उत्सव का आयोजन दिनांक 27 07.2024 दिन शनिवार को स्थानीय गंगा श्री होटल सभागार में किया गया है ।

आयोजनकर्ता पूनम सोनी ने बताया कि सावन उत्सव तीन कैटेगरी में कराया जा रहा है जिसमें मिस सावन सुंदरी, मिसेज सावन सुंदरी, मिसेज सावन सुंदरी 45+ रखा गया है। सावन उत्सव में डांस प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, फन गेम्स एवं रैंप वॉक का आयोजन होगा। साथ ही आयोजन कर्ताओं के द्वारा प्रतियोगियों एवं अतिथियों के लिए भोजन चाय आदि की व्यवस्था की गई है। उक्त आयोजन में डॉली तिवारी,वर्षा दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
[wp1s id="1076"]



