
संवाददाता
बैकुण्ठपुर / स्वामी आत्मानंद स्कूल बैकुंठपुर में प्रवेशोत्सव मनाया गया नन्हे मुन्ने बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर.पुष्प देकर स्वागत किया गया । उन्हें नई किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री निशुल्क वितरित किया गया ,जिससे उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिली।

विद्यालय के प्रथम दिवस को खास बनाने के लिए क्लासरूम्स को रंग-बिरंगे पोस्टर्स से सजाया गया। पहले दिन बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया , जिससे वे अपने साथियों से मिलकर नए सिरे से पढ़ाई शुरू कर सकें। शिक्षकों की भूमिका इस समय बेहद महत्वपूर्ण रहती है, क्योंकि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका होती है ताकि विद्यार्थियों का उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाया जा सके

प्रवेश उत्सव के इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में भानु पाल , साहब तिवारी, दुष्यंत कुमार, संजय जयसवाल.विद्यालय के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद शर्मा.एवं बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित रहे।

अध्यक्ष महोदय द्वारा बच्चों को आशीर्वचन के रूप में अनुशासित होकर आगे की पढ़ाई करने को कहा .सभी अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई ,
अंत में विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा समस्त अतिथियों एवं अभिभावकगणों को धन्यवाद प्रेषित किया गया



