देश -विदेश

एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव से प्रमाणित हुआ वेदांता एल्यूमिनियम

एएसआई चेन ऑफ कस्टडी स्टैंडर्ड का प्रमाणन हासिल करने वाला भारत में पहला स्मेल्टर

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

झारसुगुडा / वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) का चेन ऑफ कस्टडी स्टैंडर्ड वी2 (2022) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। कंपनी ने झारसुगुडा, ओडिशा में विशेष आर्थिक ज़ोन संयंत्र में अपने स्मेल्टर के लिए यह प्रमाणन प्राप्त किया है। झारसुगुडा में कंपनी के प्रचालनों में 18 लाख टन की वार्षिक स्मेल्टिंग क्षमता शामिल है जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा एल्यूमिनियम प्लांट बनाती है।

वेदांता एल्यूमिनियम इससे पहले झारसुगुडा में एसईज़ैड आधारित प्लांट तथा बाल्को (कोरबा, छ.ग. स्थित वेदांता एल्यूमिनियम की इकाई) के लिए प्राथमिक एल्यूमिनियम उत्पादों के विनिर्माण एवं आपूर्ति हेतु एएसआई परफॉरमेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन हासिल कर चुकी है।

एल्यूमिनियम स्ट्यूवर्डशिप इनिशिएटिव (एएसआई) एक वैश्विक गैर लाभकारी स्टैंडर्ड सेटिंग एवं सर्टिफिकेशन संगठन है जो एल्यूमिनियम उद्योग के भीतर परिवर्तन लाने प्रयासरत है। एएसआई के मानक पूरी आपूर्ति श्रृंखला में लागू होते हैं । बॉक्साइट के खनन से लेकर डाउनस्ट्रीम सेक्टर तक जो एल्यूमिनियम को अपने उत्पादों में इस्तेमाल करते हैं तथा इन मानकों को दुनिया भर में संवहनीय प्रचालन के संकेतक के तौर पर प्रतिष्ठा प्राप्त है। भारत की प्रतिष्ठित एल्यूमिनियम उत्पादक एवं वेदांता एल्यूमिनियम की इकाई भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) देश में एएसआई परफॉरमेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली कंपनी थी।

चेन ऑफ कस्टडी (सीओसी) एक ऐसी प्रणाली है जिसका इस्तेमाल आपूर्ति श्रृंखला में सामग्री और उससे संबंधित दावों पर निगाह रखने में किया जा सकता है। मूल्य श्रृंखला के माध्यम से विभिन्न डाउनस्ट्रीम सेक्टरों में जो सामग्री उत्पादित एवं प्रसंस्कृत की जाती है उसकी चेन ऑफ कस्टडी की रचना हेतु एएसआई सीओसी स्टैंडर्ड वी2 आवश्यकताओं का निर्धारण करते हैं। एएसआई के सीओसी मानक का अमल आपूर्ति श्रृंखला के क्रमिक चरणों में (एएसआई परफॉरमेंस स्टैंडर्ड के तहत प्रमाणित) उस सामग्री का सत्यापन होता है जिसका उत्पादन एएसआई से प्रमाणित निकायों द्वारा किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम के स्मेल्टर के प्रमाणन से पूर्व स्वतंत्र थर्ड पार्टी ऑडिट सेटिज़ियॉन वेरिफिका द्वारा किया गया।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!