कोरिया

महिला पटवारी ने फिर की नाइंसाफी

अब बटवारा प्रकरण में 3000 रुपये रिश्वत लेने का लगा आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जमीन बंटवारा में एक भूमि स्वामी से की साठगांठ, उसे दी अधिक जमीन

आवेदक ने लगाई कलेक्टर से न्याय की गुहार

 

संवाददाता

कोरिया /जिले में राजस्व विभाग इन दिनों कुछ गैर जिम्मेदार पटवारियों के कारण सुर्खियों में है जिनके कारण ग्रामीण काफी परेशान हो रहे हैं और राजस्व विभाग पर सवालिया निशान लग रहा है ताजा मामला हल्का पटवारी ग्राम टेंगनी तहसील पटना का है जहां की पटवारी शकुंतला सिंह के द्वारा काफी गैर जिम्मेदार पूर्वक कार्य किया जा रहा है जिससे यहां के भू स्वामी काफी परेशान हो गए हैं कभी किसी की जमीन से नाम काट दी जाती है तो कभी किसी को अधिक जमीन साठगांठ कर दे दी जाती है जिससे पूरा क्षेत्र बुरी तरह परेशान है।

2-2-208x300 महिला पटवारी ने फिर की नाइंसाफी

पीड़ित आवेदक ने महिला पटवारी के संबंध में श्रीमान कलेक्टर कोरिया को दिनांक 2 अप्रैल 2024 को आवेदन प्रस्तुत किया है जिसमें उसने उल्लेख किया है कि – “आवेदक की संयुक्त स्वामित्व की भूमि ग्राम टेंगनी, प०ह०नं० 13 तहसील पटना जिला कोरिया छ०ग० में खसरा नंबर 103, 105, 173, 175, 307, 580/1, 612/1, 678, 840, 846, 854, 1178, 1398, 1567 1578 कुल रकबा 2.6100 हे0 स्थित था जो पूर्व मे राजस्व प्रपत्रों में रामकिशुन, पनिकराम (आवेदक) एवं सुकुलराम पिता मानसाय गोंड़ के नाम पर दर्ज थी तथा सहखातेदार रामकिशुन के मरणोपरांत उसवके वारिसान दिलबसिया बेवा रामकिशुन, जगतपाल, सुलोचनी, परमेश्वरी पिता रामकिशुन के नाम पर फौती नामांतरण के तहत दर्ज होकर संयुक्त स्वामित्व खातेदार के रूप में चला आ रहा है।

[wp1s id="1076"]

3-2-300x241 महिला पटवारी ने फिर की नाइंसाफी

इसी प्रकार उपरोक्त भूमि का आपसी बंटवारा आवेदक वा उसके भाईयों रामकिशुन व सुकुल राम के मध्य 1/3-1/3 बराबर भाग में बंटवारा कर अपने-अपने हिस्से की भूमि पर काबिज कास्त चले आ रहे थे। वर्तमान में सहखातेदार सुकुल राम के द्वारा हल्का पटवारी से मिली भगत कर तथा आवेदक के बिना सहमति के उपरोक्त भूमि का खाता विभाजन कराकर अपना पट्टा अलग करा लिया है तथा आवेदक को उपरोक्त भूमि के कुल रकबा 2.6100 हे0 में से मात्र 0.7100 हे0 भूमि बंटवारा में दिया गया है (उक्त संयुक्त खाता का 1/3 बराबर भाग में बंटवारा किया जाता तो प्रत्येक खातेदार को बंटवारा में रकबा 0.8700-0.8700 हे0 हिस्सा में प्राप्त होता) तथा सहखातेदार अपने हिस्से में 0.9000 हे० भूमि बंटवारा में करा लिया गया है। हल्का पटवारी के द्वारा बिना किसी सक्षम अधिकारी अथवा श्रीमान् तहसीलदार महोदय के बिना किसी आदेश का उपरोक्त भूमि का त्रटि पूर्ण बंटवारा करते हुए सहखातेदार सुकुलराम को किसान पुस्तिका प्रदान कर दिया गया है तथा आवेदक के द्वारा बंटवारा में प्राप्त अपने भुमि का पट्टा का मांग किये जाने से हल्का पटवारी के द्वारा पट्टा देने से इंकार कर दिया गया और कहा गया कि जाओ तहसीलदार साहब से पट्टा मांगो मैं पट्टा नहीं दूंगी। जबकि संबंधित हल्का पटवारी संकुतला सिंह मोबाईल नंबर 9787385670 के द्वारा पट्टा के
नाम पर आवेदक से तीन हजार रूपये भी ले ली है इसके बाद भी उक्त भूमि का प‌ट्टा आवेदक को नहीं दिया जा रहा है। जिससे आवेदक को काफी परेशानी हो रही है।”
इस प्रकार महिला पटवारी द्वारा अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं किया जा रहा है और घोर लापरवाही बरती जा रही है गरीब ग्रामीणों से पैसे लिए जा रहे हैं इसके बावजूद भी उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना जिला प्रशासन पर सवाल निशान खड़ा कर रहा है ।

श्रीमान कलेक्टर कोरिया को इस और विशेष ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि इस तरह के अनैतिक कार्य करने वाले पटवारी पर कार्रवाई हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!