दिल्ली

दिल्ली में कटा स्पाइडरमैन और उसकी गर्लफ्रेंड का चालान

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली / सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के काम करते हैं। जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि आखिर कोई ऐसा कर भी कैसे सकता है। कभी-कभी ये काम उनके लिए मुसीबत भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड स्पाइडरमैन और गर्लफ्रेंड स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर दिल्ली की सड़कों पर घूमते नजर आए। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडरमैन बिना हेलमेट के बाइक को दौड़ा रहा है। स्पाइडर गर्ल की कॉस्ट्यूम में उसकी गर्ल फ्रेंड भी उंसके पीछे बैठी है। इस दौरान उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और बाइक का चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!