छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जा रहे करोड़ों रुपए नगदी सहित सोना किया बरामद

रायगढ़ मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार..

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 

IMG-20230920-WA0037-225x300 रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जा रहे करोड़ों रुपए नगदी सहित सोना किया बरामद IMG-20230920-WA0042-300x226 रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जा रहे करोड़ों रुपए नगदी सहित सोना किया बरामद

 

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में मंगलवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों के द्वारा एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों रुपए की डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों सहित नगदी और सोना सहित रामानुजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार की सुबह रायगढ़ शहर के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैटी के मामले में बलरामपुर जिले की रामानुजगंज पुलिस को सफलता मिली है. इस घटना के बाद पूरे छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.

[wp1s id="1076"]

IMG-20230920-WA0041-300x226 रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जा रहे करोड़ों रुपए नगदी सहित सोना किया बरामद

 

रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ झारखंड अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के नजदीक चेकिंग के दौरान पुलिस ने रायगढ़ के एक्सिस बैंक से दिनदहाड़े लूटे गए करोड़ों रुपए नगद और सोने को ट्रक में छिपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ट्रक में छिपाकर रखे गए करोड़ों रुपए नकदी और सोना को बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है पूरे मामले का खुलासा होने के बाद ही कितने आरोपी थे और कितना नगदी रकम सहित सोना को बरामद किया गया है इसका पता चल पाएगा.

IMG-20230920-WA0038-300x226 रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में छिपाकर ले जा रहे करोड़ों रुपए नगदी सहित सोना किया बरामद

रामानुजगंज अंतर्राज्यीय छत्तीसगढ़ झारखंड चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया जा रहा था जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी ट्रक के आगे झारखंड नंबर प्लेट JH 01 FE 8641 क्रेटा कार चल रही थी वाहनों की लंबी कतार और भीड़ का फायदा उठाकर क्रेटा कार में सवार कुछ आरोपी मौके से भाग फरार हो गए क्रेटा कार के नंबर के आधार पर उनके बारे में भी पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.

अलर्ट मोड पर थी छत्तीसगढ़ पुलिस, सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से भी साधे हुए थी संपर्क

छत्तीसगढ़ की पुलिस झारखंड उड़ीसा और बिहार से संपर्क साधे हुए थी. छत्तीसगढ़ से दुसरे राज्यों में जाने वाले सभी चेकपोस्ट और सीमावर्ती थाना चौकी की पुलिस अलर्ट मोड पर थी. उच्चाधिकारियों से मिली इनपुट के आधार पर रामानुजगंज पुलिस लगातार यहां से झारखंड की जाने वाली सभी वाहनों पर नजर बनाकर रखी हुई थी बारिकी से सभी वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!