खास खबरचित्रकूटमध्यप्रदेश

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को देख ग्रामोदय विश्वविद्यालय हुआ प्रफुल्लित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को देख ग्रामोदय विश्वविद्यालय हुआ प्रफुल्लित

– कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने इसे देश विशालतम सफलता माना, बांटी मिठाई’

चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैम्पस में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण पूरे उत्साह के साथ देखा गया। उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय के निर्देश पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को चंद्रायन-3 लैंडिंग के सजीव प्रसारण को दिखाने के लिए ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैम्पस स्थित सीएमसीएलडीपी सभागार, गांधी भवन मीटिंग कक्ष, रजत जयंती भवन बोर्ड रूम में पृथक व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम हमारे देश के अंतरिक्ष अन्वेषण और हमारे वैज्ञानिकों के प्रयासों का परिणाम है। इस सफलता पर हम सभी को गर्व है। यह एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो हमारे अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में नए मील के पत्थर रखता है। इस सफलता से हम सभी को प्रेरित होना चाहिए कि हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत और समर्पण के साथ प्रयासरत रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!