उत्तर प्रदेशखास खबरचित्रकूट

क्षेत्राधिकारी यातायात ने जीजीआईसी में छात्राओं को एसपीसी कार्यक्रम के तहत किया जागरुक

क्षेत्राधिकारी यातायात ने जीजीआईसी में छात्राओं को एसपीसी कार्यक्रम के तहत किया जागरुक

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

क्षेत्राधिकारी यातायात ने जीजीआईसी में छात्राओं को एसपीसी कार्यक्रम के तहत किया जागरुक

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी यातायात शीतला प्रसाद पाण्डेय ने यातायात प्रभारी मनोज कुमार की उपस्थिति में राजकीय बालिका इण्टर कॉलिज कर्वी में छात्राओं के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की।
संगोष्ठी में क्षेत्राधिकारी यातायात शीतला प्रसाद पाण्डेय बताया कि यह एसपीसी कार्यक्रम पुलिस एवं छात्रों की बीच समन्वय स्थापित करने के लिये चलाया जा रहा है। जिससे छात्रा पुलिस से डरें नहीं, अपनी बात को पुलिस तक बेझिझक बताएं। जिससे समाज में होने वाले बाल अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। कार्यक्रम के तहत छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुये बताया कि आप सब अपने घर जाकर अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए उत्साहित करें। जिससे आय दिन होने वाली दुर्घटना पर रोक लगायी जा सके। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत छात्राओं को 1090 वीमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उन्हे जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा वर्मा, टीएसआई शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!