कोरिया

आजीविका गतिविधियों के लिए आशा केन्द्रों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करें – श्री योगेन्द्र

अटल आजीविका समृद्धि हाट में आजीविका गतिविधियों के लिए सीइओ ने लिया जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया / ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक मजबूती से ही ग्राम विकास की राह मजबूत होगी इसके लिए प्रत्येक ग्रामीण महिला को उसके इच्छानुसार आर्थिक गतिविधियों से जुड़ना होगा। बिहान के माध्यम से कोरिया जिले के पांच रीपा केद्र अब अटल आजीविका समृद्धि हाट के नाम से जाने जाएंगे। अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना के सुचारू क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करने के लिए कलेक्टर कोरिया रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने दो केंद्रो का जायजा लिया। जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने आजीविका गतिविधियों के केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए यहां महिला समूहों से उनकी गतिविधियों के लिए जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश प्रदान किए।

K2-1024x768 आजीविका गतिविधियों के लिए आशा केन्द्रों का संचालन शीघ्र प्रारंभ करें - श्री योगेन्द्र

कोरिया जिले के पांच क्लस्टरों में रीपा केन्द्र बनाए गए थे जहां महिलाओं की आजीविका गतिविधियों का संचालन किया जाना है। अब अटल आजीविका समृद्धि हाट के तौर पर पहचाने जाने वाले इन केंन्द्रों में अलग-अलग आजीविका की गतिविधियों का संचालन स्थानीय समूह की महिलाओं के द्वारा किया जाएगा। इससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त होगा। विदित हो कि केारिया जिले के जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत आनी और मझगंवा में तथा पोड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरमी में यह केंद्र स्थापित हैं। वहीं जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत घुघरा और कुशहा में पूर्व से कंेद्र बने हुए हैं। अपर मुख्य सचिव के निर्देशानुसार सभी अटल आजीविका समृद्धि हाट के लिए चयनित स्थानों की भौतिक स्थिति और वहां की आवश्यकताओं का आंकलन कर नए सिरे से आजीविका की गतिविधियों को आरंभ कराया जाएगा। इससे महिला सशक्तिकरण को नई गति मिल सकेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!