कोरिया

जनता का विश्वास ही मेरी पूंजी,सुव्यवस्थित शहर प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही मेरा कर्तव्य: आशीष यादव

सिटी रिपोर्टर: सम्यक क्रांति समूह

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया–बैकुंठपुर/शहर का एक ऐसा व्यक्तित्व जो प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहा है, संपर्क करने पर आम जनता का कार्य अति शीघ्र हुआ है, जिसने जनप्रतिनिधि का दायित्व खूबी निभाया है जो अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं जाता वह नाम है आशीष यादव लल्ला।यह कहना है बैकुंठपुर शहर के प्रत्येक वर्ग का,चाहे वह युवा वर्ग हो, माता बहन हो अथवा प्रौढ़ बुजुर्ग वर्ग।

सभी वर्ग के चहेते,जमीन से जुड़ाव:–

met2-1-762x1024 जनता का विश्वास ही मेरी पूंजी,सुव्यवस्थित शहर प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही मेरा कर्तव्य: आशीष यादव

नगर पालिका चुनाव सर पर है, सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी जमीनी स्तर पर शुरू कर दी हैं रणनीति बन रहे है लेकिन जो व्यक्ति जमीनी व्यक्तित्व ही रखता है वह नाम है आशीष यादव। शहर की जनता का खुला समर्थन भी इसी नाम के लिए व्यापक दिख रहा है जनता का यह कहना है कि लगभग सभी वर्ग से मधुर संबंध स्थापित कर। जमीनी कार्य उन्होंने किया है।

उपाध्यक्ष है अध्यक्ष चाहिए:–

[wp1s id="1076"]

शहर के बड़े वर्ग का एकमत होकर राय है भी दिखा कि आशीष यादव नपा उपाध्यक्ष हैं जिस प्रकार वे उपाध्यक्ष की कुर्सी तक सीमित न रहकर शहर हित के लिए आगे आए हैं वैसे ही आगे अध्यक्ष का दायित्व निभाकर शहर के भलाई,वार्डों की आवश्यकता सुविधा और विस्तार हेतु कदम बढ़ाए।

संपर्क करने पर तुरंत जवाब :–met-823x1024 जनता का विश्वास ही मेरी पूंजी,सुव्यवस्थित शहर प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही मेरा कर्तव्य: आशीष यादवजनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि वह जनता से सीधे संपर्क में रहे l जरा भी वैमनस्य या अहम की भावना जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देती l आशीष प्रत्येक वर्ग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं एवं त्वरित उपलब्ध रहते हैं चाहे वह मोबाइल एवं अन्य माध्यम ही क्यों ना हो । अगर वह किसी कारणवश फोन ना उठा पाए या लोग उनसे संपर्क करने गए और मुलाकात नहीं भी हुई तो समय रहते आशीष उस व्यक्ति से संपर्क स्थापित कर जरूर पूछते हैं। जो हर जनप्रतिनिधि का दायित्व व प्रथम कर्तव्य होना चाहिए। जनता कई कई बार प्रमुखों के फोन न उठाने को लेकर भी परेशान रहती है। आशीष जैसे जनप्रतिनिधि इसके विपरीत है वे सुख दुख में खड़े रहते है,ऐसा जनता का कहना है।

शहीद स्मारक, परशुराम चौक श्रीराम त्रिमार्ग सहित सौन्दर्यीकरण के कार्य:–s2-2-1024x1024 जनता का विश्वास ही मेरी पूंजी,सुव्यवस्थित शहर प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही मेरा कर्तव्य: आशीष यादवआपको बता दें आशीष यादव द्वारा अपने कार्यकाल में शहीदों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए शहीद स्मारक का जीर्णोद्धार,श्रीराम त्रिमार्ग का निर्माण,परशुराम चौक का निर्माण, वार्ड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण,परियोजना कॉलोनी में महिलाओं के पूजा पाठ के लिए चबूतरा का निर्माण, हाईस्कूल में हाई मास्क लाइट उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर विधायक निधि से कार्य, विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट की स्थापना सहित कई कार्य किए गए हैं। रात्रि के समय परशुराम चौक का भव्य नजारा आने जाने वालों को सुंदरता का एहसास देने के साथ सनातन संस्कृति की व्यापकता को दिखाता है।वही श्री राम त्रिमार्ग में शनिवार मंगलवार सहित अनेक अवसरों में श्रीराम संकीर्तन,भजन,हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारा का आयोजन वार्ड वासियों के सहयोग से होता है। आशीष ने अपने उपाध्यक्ष कार्यकाल में मूलभूत सुविधा पर जोर दिया उन्होंने प्रकाश की व्यवस्था पर जोर दिया, अब कई स्थान रात्रि कालीन दूधिया रोशनी से गुलजार रहते हैं। उनका कहना यह भी है कि आगे उनके बड़े विजन है जिसे वे जन सहयोग से पूर्ण करना चाहते हैं।

सुव्यवस्थित शहर सहित मूलभूत प्रत्येक आवश्यकताओं की पूर्ति मेरा कर्तव्य:–

सम्यक क्रांति अखबार से चर्चा के दौरान आशीष यादव ने कहा कि मेरे कार्य का आंकलन मेरी देवतुल्य जनता करेगी अगर उन्हें लगता है कि आगे आशीष को और कार्य करना है। तब मैं करूंगा उन्होंने यह भी कहा कि सुव्यवस्थित शहर एवं प्रत्येक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति मेरा कर्तव्य है जो आगे भी जारी रहेगा।

एक नजर आशीष यादव की जनहित यात्रा पर

1) वर्ष 2007 से 2015 तक नगरसेना के पद पर रहकर विभागीय दायित्व सहित जनता की सेवा।
2) वर्ष 2015 में नौकरी से त्यागपत्र सक्रिय राजनीति की शुरुआत।
3) वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद का चुनाव प्रतिद्वंद्वी को हराकर बने पार्षद।
4) पार्षद रहते वार्ड वासियों की सेवा, मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति रही लक्ष्य।
5) राजनीति में भी विभिन्न दायित्व का बखूबी पालन।
6) वर्ष 2021 में पुनः वार्ड 6 से चुनाव जीतकर बने पार्षद।
7) दूसरी जीत ने प्रभावशाली दायरा बनाया और जनता का खुला समर्थन मिला।
8) वर्ष 2021 में पार्षद के साथ 20 मतों में 12 मत लेकर बने नपा उपाध्यक्ष।
9) वर्ष 2025 में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में निभाया दायित्व।
10)जनसंपर्क व मिलनसार व्यवहार वर्तमान में सक्रिय राजनीतिक सामाजिक चेहरा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!