कोरिया

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी हेतु शारदा गुप्ता ने की दावेदारी

(विधायक भैयालाल राजवाड़े एवं जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात।)

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/  इस वर्ष के आखिर में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के चुनाव संपन्न होने वाले हैं। जिसके लिए शारदा प्रसाद गुप्ता ने बैकुंठपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी प्रस्तुत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है । इसी कड़ी में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी से मुलाकात कर इस हेतु अपनी इच्छा जाहिर की है । इसके पश्चात् बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े से भी मुलाकात की ।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी जायसवाल एवं मंडल अध्यक्ष अनिल खटीक से भी मिलकर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी जताई है ।

k3 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी हेतु शारदा गुप्ता ने की दावेदारी

ज्ञातव्य है कि नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर इस बार सामान्य अनारक्षित मुक्त सीट घोषित हुई है ।

काफ़ी समय से शारदा गुप्ता की अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी संबंधित चर्चा जनसामान्य के बीच थी । अपनी भेट में उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से अपने कार्यकर्ता रूप में किए गए विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया । साथ ही सार्वजनिक जीवन के लंबे कार्यानुभव का भी जिक्र किया है । इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी वास्तविक सामाजिक / राजनीतिक यात्रा का प्रारंभ महाविद्यालयीन छात्र राजनीति से हुआ जहां उन्होंने छात्रों की आवाज़ बुलंद करने के लिए बैकुंठपुर महाविद्यालय में छात्र संघर्ष समिति का निर्माण किया था । हालाँकि अपने विद्यालय सशिम बैकुंठपुर के प्रथम छात्रसंघ के लगातार दो बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए ।

[wp1s id="1076"]

साथ ही भोपाल के आवासीय विद्यालय शारदा विहार में छात्रसंघ सचिव के पद पर निर्वाचित हुए

 

विद्या भारती के विद्यालयों में अध्ययन करने के कारण छात्र जीवन से ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ें विचारों में गहरे तक स्थित हो गयी थी ।

यही से 1995 में नौ वर्ष की आयु में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रथम परिचय हुआ ।

 

k1-1 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी हेतु शारदा गुप्ता ने की दावेदारीसंघ की विचारधारा से जुड़ाव होने के कारण आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों में रहते हुए जिला सहसंयोजक बने। महाविद्यालयीन चुनावों के प्रभारी के रूप में छात्र संघ चुनावों में विद्यार्थी परिषद ने बेहतर प्रदर्शन किया । अपने विद्यार्थी जीवन से ही मेधावी छात्र शारदा गुप्ता शैक्षणिक परीक्षाओ में अग्रणी रहे ही हैं इसके अतिरिक्त अन्य पाठ्योत्तर गतिविधियों जैसे कम आयु से ही शतरंज/खोखो/ कुश्ती एवं मलखंभ जैसे खेलों में प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है ।

बौद्धिक क्षेत्र की बात हो तो आकाशवाणी कार्यक्रम , मंच संचालन , तात्कालिक भाषण , कविता पाठ, अभिनय, निबंध लेखन एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में भी अनेक स्तरों पर बेहतर प्रदर्शन किया है एवं पुरस्कार प्राप्त किए हैं ।

इनकी प्रतिभा का सम्मान करते हुए शारदा विहार भोपाल विद्यालय मे जब आठवीं कक्षा के छात्र थे तब ही इनके लिए “बेस्ट आलराउंडर” का सम्मान सृजित किया गया ।
प्रत्यक्ष राजनीति की बात करें तो युवा मोर्चा कोरिया में 2010 से 2024 तक जिले के विभिन्न पदों कर कार्य किया । इसके बाद लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक (कोरबा) के रूप में भी कार्य किया । चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरिया के विभिन्न पदों में कार्य करते हुए युवा जिला उपाध्यक्ष,महामंत्री, के बाद कोरिया जिले के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पद पर काम कर रहे हैं । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से प्रथम वर्ष शिक्षित होने के बाद संघ के विभिन्न दायित्वों में कार्य करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के जिला बौद्धिक प्रमुख , जिला संयोजक के उपरांत वर्तमान में जिला समन्वयक का कार्य कर रहे हैं ।

अन्य सामाजिक क्षेत्र की बात हो तो पूर्व में नेहरू युवा केन्द्र कोरिया के महानिदेशक प्रतिनिधि (भारत सरकार) के महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है ।

वर्तमान में भाजपा जिला मंत्री के रूप में अब तक के कार्यकाल में भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में सक्रियता से कार्य करते हुए शारदा गुप्ता ने पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्मजयंती वर्ष के सहसंयोजक, जिला सेवा संकल्प अभियान
संयोजक कोरिया, जिला बजट प्रचार अभियान 2026
सह-संयोजक , छत्तीसगढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के BLA -1 , जिला नेक्स्ट जेनरेशन GST सुधार टीम
सदस्य, भाजपा के जिला प्रशिक्षण टोली में सहसंयोजक के साथ प्रशिक्षक एवं विषय वक्ता की जिम्मेदारी पूरी की है । शारदा गुप्ता की पहचान भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पहचान रही है । सरल व्यक्तित्व एवं बेदाग छवि के साथ बीस से अधिक वर्षों से इस दिशा में काम कर रहे हैं। वे सार्वजनिक जीवन से जुड़े हुए विषयों पर मुखरता से अग्रणी होकर कार्य करते रहे है । पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी से लेकर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले शारदा प्रसाद गुप्ता भाजपा की ओर से मज़बूत संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!