कोरियामनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

उपायुक्त आर.के. खूंटे ने सोनहत जनपद का किया निरीक्षण, जंगल कैफे व आजीविका गतिविधियों की सराहना

महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों का लिया जायजा, कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता के दिए निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/एमसीबी/ सरगुजा संभाग के उपायुक्त आर.के. खूंटे ने गुरुवार को जनपद पंचायत सोनहत का दौरा कर विभिन्न विकास एवं आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत घुघरा में संचालित द जंगल कैफे, ग्राम सलगवांकला स्थित सामुदायिक प्रबंधकीय प्रशिक्षण केंद्र (सीएमटीसी) एवं लाइवलीहुड सेवा केंद्र (एलएससी) का अवलोकन किया। साथ ही

जनपद पंचायत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत घुघरा स्थित द जंगल कैफे से हुई, जहां उपायुक्त ने कैफे का संचालन कर रही जय मां संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य सुनीता साहू से संचालन एवं आय के संबंध में जानकारी ली। सुनीता साहू ने बताया कि कैफे शुरू हुए लगभग एक माह हुआ है और अब यहां स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैकुंठपुर, अंबिकापुर तथा रायपुर से भी लोग पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन कैफे से करीब 2 से 2.5 हजार रुपये की आय हो रही है।

उपायुक्त ने कैफे के बेहतर संचालन एवं विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद उपायुक्त ने ग्राम सलगवांकला स्थित सीएमटीसी एवं लाइवलीहुड सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा कर उनके द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली तथा केंद्र में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।

[wp1s id="1076"]

निरीक्षण के दौरान परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण किया गया।

साथ ही महिला समूहों की सदस्यों को अपने-अपने घरों में पौधारोपण के लिए पौधों का वितरण भी किया गया।
महिला समूह की सदस्य जयकुमारी ने उपायुक्त को बताया कि वह मुर्गी पालन, बकरी पालन और निजी भूमि पर पाम ऑयल की खेती कर रही हैं। उन्होंने बताया कि केवल

मुर्गी पालन से ही उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

दौरे के अंतिम चरण में उपायुक्त आर.के. खूंटे ने जनपद पंचायत सोनहत कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं नस्तियों का परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित विकास एवं आजीविका गतिविधियों की जानकारी भी उपायुक्त को दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!