कोरियाछत्तीसगढ़राज्यसरगुजा संभाग

झुमका जलाशय का क्रूज बना खतरे की नाव! अंदर शराब, बाहर ढीली सुरक्षा — हादसे का इंतज़ार?

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ जबलपुर के दर्दनाक क्रूज हादसे से अभी सबक भी नहीं लिया गया, और कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में लापरवाही की खुली तस्वीर सामने आ गई है। यहां संचालित क्रूज में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नजर आ रही है।
ताजा निरीक्षण में क्रूज के डस्टबिन से महंगी शराब और बीयर की खाली बोतलें मिली हैं, जो साफ बताती हैं कि नियमों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या क्रूज अब सैर-सपाटे के नाम पर “चलता-फिरता बार” बन चुका है?

WhatsApp-Image-2026-05-03-at-1.04.52-PM झुमका जलाशय का क्रूज बना खतरे की नाव! अंदर शराब, बाहर ढीली सुरक्षा — हादसे का इंतज़ार?

ठेका प्रणाली के तहत चल रहे इस क्रूज में न तो सख्त निगरानी दिख रही है और न ही सुरक्षा को लेकर कोई गंभीरता। लाइफ जैकेट की उपलब्धता, आपातकालीन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन — सब कागजों तक सीमित नजर आ रहा है।

WhatsApp-Image-2026-05-03-at-1.04.52-PM-2 झुमका जलाशय का क्रूज बना खतरे की नाव! अंदर शराब, बाहर ढीली सुरक्षा — हादसे का इंतज़ार?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हाल ही में बड़ा हादसा हो चुका है, तब भी जिम्मेदारों की आंखें नहीं खुलीं। क्रूज के अंदर शराब की मौजूदगी सीधे-सीधे यात्रियों की जान से खिलवाड़ है।

[wp1s id="1076"]

WhatsApp-Image-2026-05-03-at-1.04.52-PM-1 झुमका जलाशय का क्रूज बना खतरे की नाव! अंदर शराब, बाहर ढीली सुरक्षा — हादसे का इंतज़ार?

अब बड़ा सवाल यह है — क्या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर समय रहते सख्त कार्रवाई कर इस लापरवाही पर लगाम लगाएगा?

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!