कोरियाछत्तीसगढ़राज्यशिक्षासरगुजा संभाग

शासकीय स्कूल की बेटी ने रचा इतिहास, 96% अंक के साथ टॉप — जज बनने का सपना लेकर बढ़ाया पहला कदम

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/  जिले के सोनहत विकासखंड से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां साधारण परिवार की बेटी रागनी गुप्ता ने असाधारण सफलता हासिल कर सभी को गौरवान्वित कर दिया। शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते हुए रागनी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में टॉप स्थान हासिल किया है।
सोनहत स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने वाली रागनी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हौसले को कभी कमजोर नहीं होने दिया। उनका लक्ष्य स्पष्ट है — जज बनकर समाज में न्याय की स्थापना करना।

WhatsApp-Image-2026-05-03-at-1.04.30-PM शासकीय स्कूल की बेटी ने रचा इतिहास, 96% अंक के साथ टॉप — जज बनने का सपना लेकर बढ़ाया पहला कदम

रागनी की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। उनके पिता योगेश गुप्ता एक छोटे होटल का संचालन कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद रागनी ने अपने सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
रागनी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनकी सफलता न केवल उनके माता-पिता के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन गई है।
संदेश साफ है — अगर इरादे मजबूत हों, तो सरकारी स्कूल भी सफलता की ऊंची उड़ान का मजबूत आधार बन सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!