
रायपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और डिजीलॉकर के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, क्योंकि उसी की सहायता से वे अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने 10वीं परीक्षा में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान
कक्षा दसवीं की मेरिट लिस्ट में कवर्धा के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने पूरे प्रदेश की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 600 अंकों में 593 अंक प्राप्त किए हैं, और 98.83 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही हैं। रिया केशरवानी ने बताया कि वे इस परीक्षा को लेकर खूब मेहनत की है। प्रतिदिन 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करती थी। इसके अलावा स्कूल से भी बहुत सहयोग मिला है। वहीं, कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला प्रशासन की ओर से छात्रा रिया केशरवानी, उनके माता-पिता, परिजनों व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रिया की यह सफलता दूसरे छात्रों को प्रेरणा देगी।
बलौदाबाजार-भाटापारा से हैं 12वीं के टॉपर जियासु वर्मा

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं में टॉप 5
1. जिज्ञासु वर्मा 98.60 प्रतिशत पहला स्थान, बलौदा बाजार।
2. ओमनी 98.20 प्रतिशत दूसरा स्थान, बेमेतरा।
3. कृष महंत 97.80 प्रतिशत तीसरा स्थान, रायगढ़।
4. रिया साहू 97.60% चौथा स्थान, दुर्ग।
शहनाज प्रवीण 90.60% चौथा स्थान, महासमुंद।
ताहिर खान 97.60% चौथा स्थान पेंड्रा।
5. कुसुम लता दे प्राय 97.40% पांचवा स्थान धमतरी।
हेमलता साहू 97.40% पांचवा स्थान रायपुर।
ओंकार 97.40% पांचवा स्थान गौरेला पेंड्रा मरवाही।
आशा यादव 97.40% पांचवा स्थान जशपुर।
पेंड्रा की ताहिरा खान ने किया कमाल
पेंड्रा की ताहिरा खान ने छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रवीण सूची में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। गणित विषय की मेधावी छात्रा ताहिरा ने प्रतिदिन 6 घंटे की नियमित पढ़ाई और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह उपलब्धि हासिल की।ताहिरा खान ने कहा कि मैंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने स्कूल के शिक्षक जुनैद सर और अपने माता-पिता को दिया है। उनके मार्गदर्शन और लगातार सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल नहीं कर पाती। मैं प्रतिदिन लगभग 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। मेरा मानना है कि सतत अध्ययन और दृढ़ इच्छाशक्ति ही सफलता की कुंजी है।
कक्षा दसवीं के टॉप 5
1. संध्या नायक, महासमुंद – पहला स्थान 99 प्रतिशत
परी रानी प्रधान, महासमुंद- पहला स्थान 99 प्रतिशत
अंशुल शर्मा, मुंगेली- पहला स्थान 99 प्रतिशत
2. रिया केसरवानी, कबीरधाम,- दूसरा स्थान 98.83 प्रतिशत
रानू सिद्धिमई,महासमुंद- दूसरा स्थान 98.83 प्रतिशत
3. कल्पना यादव रायपुर, तीसरा स्थान 98.67 प्रतिशत
4. साहिल बरेठ दुर्ग, चौथा स्थान 98.50 प्रतिशत
5. विशाल यादव रायपुर पांचवा स्थान 98.33 प्रतिशत
10वीं में 77.15% छात्र पास
छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) रिजल्ट 2026 में 10वीं कक्षा में 77.15% छात्र पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 83.04% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा और उनका पास प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 में कुल 83.04% छात्र पास हुए हैं। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 78.8% रहा, जबकि बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 86.4% पास प्रतिशत हासिल किया है।



