छत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरराज्यसरगुजा संभाग

बच्चों का भविष्य खतरे में! नशे में मिले शिक्षक, प्रशासन सख्त

स्कूल में ड्यूटी के दौरान शराब पीते पकड़े गए प्रधान पाठक व सहायक शिक्षक, कलेक्टर ने किया तत्काल निलंबित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी जिले के शिक्षा विभाग में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बच्चों को शिक्षा देने वाले ही नशे में धुत पाए गए। विकासखंड मनेंद्रगढ़ के केल्हारी तहसील अंतर्गत प्राथमिक शाला बाला में पदस्थ प्रधान पाठक पारस राम वर्मा एवं सहायक शिक्षक मेहीलाल सिंह को ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया।

WhatsApp-Image-2026-04-07-at-8.32.00-PM-461x1024 बच्चों का भविष्य खतरे में! नशे में मिले शिक्षक, प्रशासन सख्त

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर किए गए औचक निरीक्षण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मौके पर ही पंचनामा बनाकर दोनों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई।
इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में भी नशे की पुष्टि हो गई।

WhatsApp-Image-2026-04-07-at-8.31.58-PM-1024x460 बच्चों का भविष्य खतरे में! नशे में मिले शिक्षक, प्रशासन सख्त

जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
सख्त संदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!