छत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरराज्यसरगुजा संभाग

करहीधार नाला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे साल के लट्ठ जब्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
बीती रात मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। वनपरिक्षेत्र कुंवरपुर के बीट भुमका अंतर्गत कक्ष क्रमांक 1211, करहीधार नाला के पास रात लगभग 11:40 बजे एक बोलेरो पिकअप को रोककर उसमें लोड साल प्रजाति के लट्ठ जब्त किए गए।

WhatsApp-Image-2026-04-07-at-8.20.21-PM-1024x768 करहीधार नाला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे साल के लट्ठ जब्त

जानकारी के अनुसार तस्कर उक्त लकड़ी को उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश भेजने की फिराक में थे। तभी सहायक उपवन संरक्षक (प्रशिक्षु) एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी विकास निकुंज के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी की गई और पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया।
जप्त वाहन का नंबर UP70 KT 7324 बताया गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत राजसात की कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक मलकडोल उमेश कुमार गौतम, बीटगार्ड भुमका अरुण कुमार सिंह, सीएफओ कंजिया कमलेश कुमार पांडे, सुरक्षा श्रमिक अमरनाथ, हेमराज, कौशल, भगवानदीन, विनोद सहित अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई वनमंडल अधिकारी मनेंद्रगढ़ के निर्देशानुसार अवैध कटाई और अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp-Image-2026-04-07-at-8.20.22-PM-1024x458 करहीधार नाला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप में भरकर ले जाए जा रहे साल के लट्ठ जब्त

उपवन संरक्षक प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी विकाश निकुंज ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वरा रात्रि गस्त किया जा रहा था उस दौरान एक पिकप में लकड़ी का अवैध परिवहन किया जा रहा था उसको हमारे आर.ए.गौतम जी और उनकी के द्वरा जप्ती की गई और उस पर कार्यवाही की जारही है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!