छत्तीसगढ़

के.बी. पटेल महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ के.बी. पटेल महाविद्यालय में बी. एड. पाठ्यचर्या के अंतर्गत चतुर्थ सेमेस्टर के प्रायोगिक पाठ्यक्रम हेतु दिनांक 26.2.2026 से 28.2. 2026 तक योग शिविर का आयोजन किया गया।

 

WhatsApp-Image-2026-02-28-at-2.32.39-PM-576x1024 के.बी. पटेल महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

इस योग शिविर में योग शिक्षक श्री एस. के. पोखरियाल के नेतृत्व में तीन दिनों तक योगाभ्यास कराया गया। पाठ्यक्रम के साथ-साथ योग का उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक संतुलन एवं मानसिक एकाग्रता के लिए योग विज्ञान बहुत ही महत्वपूर्ण है । योग शिक्षक बी. एड. महाविद्यालय के छात्र एवं छात्रा अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी भविष्य के शिक्षक हैं और शिक्षक का कर्तव्य विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के लिए योग का प्रचार प्रसार बहुत ही आवश्यक है । जब विद्यार्थियों का शरीर स्वस्थ एवं चित्त स्थाई होगा तो विद्यार्थी अच्छी शिक्षा को आत्मसात कर पाएंगे। शिविर के अंतिम दिवस पर विगत 17 वर्षों से पतंजलि योग शिक्षक रह चुके श्री सतीश उपाध्याय जो आध्यात्मिक गौरव राष्ट्रीय सम्मान के द्वारा 2023 में पुरस्कृत हो चुके उपस्थित रहे, उनके द्वारा बताया गया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निर्माण ही शिक्षा है और स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग बहुत महत्वपूर्ण है । और सभी को योग से जोड़ने का आह्वाहन किया ।
बी. एड. के प्राचार्य श्रीमती मंजू लता कश्यप के द्वारा आभार स्वरूप धन्यवाद दिया गया एवं एवं स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के निर्माण के लिए सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया।
त्रिदिवसीय शिविर में के.बी. पटेल महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री विश्वजीत बारिक, महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मंजूलता कश्यप, आई क्यू ए सी प्रभारी कविता तिर्की, सहायक प्राध्यापक श्रीमती जुनू सहगल श्री दिनेश कुमार चंद्रा, सलीमा किंडो, श्रीमती भाग्यश्वरी साहू, एनएसएस अधिकारी कपिल देव कुर्रे एवं पतंजलि योग से जुड़े सेवानिवृत्त रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रबंधक सुरेश माहाैर एवं बी. एड. महाविद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्रा अध्यापक उपस्थित थे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!