सरगुजा संभाग

110 बोरी अवैध धान जब्त कर केल्हारी तहसीलदार नें की कार्यवाही

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एमसीबी/ जिले के केल्हारी तहसील अन्तर्गत धान खरीदी के दौरान प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 110 बोरी अवैध धान ज़ब्त किया है। केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर ने दो पिकप से अवैध धान जप्त किया है।

IMG-20241208-WA0032-300x225 110 बोरी अवैध धान जब्त कर केल्हारी तहसीलदार नें की कार्यवाही

पहली पिकप मध्यप्रदेश से परिवहन कर लाए गए धान 50 बोरी को जप्त किया गया है और दूसरी पिकप में 60 बोरा लगभग 27 कि्वंटल धान जप्त हुई है। दोनों पिकप को धान समेत जप्त कर धान समिति (धान खरीदी केंद्र) घुटरा प्रबंधक को सुपुर्द किया गया है। पहली पिकप गाड़ी नंबर Mp65 Ga 2098 जो गाडी चालक अशोक सिंह ने बताया मध्यप्रदेश से लाकर घुटरा निवासी काशी सिंह के यहां ले जा रहे थे। ग्राम लामडाही में तहसीलदार ने पकड़ा। दूसरी पिकप गाड़ी नंबर Mp 65 Ga 3118 जो वाहन चालक परमेश्वर सिंह ने बताया ग्राम बिहारपुर में सैफ की दुकान से लोड किया गया है। दुकान संचालक द्वारा धान कहा ले जाया जा रहा है इसकी जानकारी नहीं दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। तहसीलदार ने कहा कि यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ है, जो सरकारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

*किसानों की स्थिति पर नजर।*

[wp1s id="1076"]

धान खरीदी सीजन में यह कार्रवाई किसानों और व्यापारियों के लिए एक सख्त संदेश है। प्रशासन ने कहा कि केवल पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी और बिचौलियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। यह कार्यवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और प्रशासन की तत्परता को लेकर ग्रामीणों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!