
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस.के. ‘रूप’
बैकुंठपुर/शहर के जाने-माने लोकप्रिय गायक कलाकार सचिन गुप्ता डिम्मी ने राज्योत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में अपनी गीतों की प्रस्तुति दी। भगवान श्री रामचंद्र जी को समर्पित गीत भजन से उन्होंने अपनी मधुर आवाज में समा बांध दिया
जिसकी उपस्थित जन समूह ने जमकर सराहना की श्री गुप्ता को जिला प्रशासन द्वारा स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।विदित हो कि सचिन गुप्ता रूद्र प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट हाउस में निर्माता निर्देशक एस.के. ‘रूप’ द्वारा निर्मित प्रसिद्ध एल्बम ‘आजा मेरे दोस्त’ में मुख्य भूमिका अदा करने के साथ इसमें गायन भी किया है साथ ही इन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर गायकी का लोहा मनवाया सम्मानित हुए।



