छत्तीसगढ़ब्रेकिंग

अपर संचालक ने ली पेयजल व्यवस्था और निर्माण कार्यों की जानकारी

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोंडागांव-   नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य रविवार को बस्तर प्रवास के दौरान कोंडागांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका कोंडागांव कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के साथ मुलाकात करने के पश्चात नगर में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली और उनके द्वारा नगर में हो रहे निर्माण कार्य में अधोसंरचना मद 15 वित्त वर्ष में अटल परिसर निर्माण की समीक्षा किया गया। साथ ही निकाय के की राजस्व आय बढ़ाने के लिए गार्डन सामुदायिक भवन, तालाब, गार्डन को पीपीई मोड पर देने के सुझाव दिए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!