
सतीश मिश्रा
एमसीबी/ विकासखण्ड भरतपुर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को जनकपुर भरतपुर के पास बनास नदी के तट पर बने प्राचीन शिव मंदिर एवम जनकपुर के हृदय स्थल में स्थित हनुमान मंदिर के शिव मंदिर और जनक गंगा के शिव मंदिर में शिव भक्तों का सुबह से ही आना प्रारम्भ हो गया। पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।

महिलाओं व पुरुषों के अलावा नवयुवक एवम नवयुतियों ने भी शिवलिंग को जल चढ़ा कर बेल पत्र, धतूरा, मंदार,भांग के पत्ते, कच्चा दूध,नारियल गंगा जल मधुरस इत्यादि चढ़ा कर मंदिर में ॐ नमो शिवाय का जाप करते हुए,भोले शंकर की आरती कर पूजा अर्चना कर सूख शांति व समृद्धि की कामना की गई।
विकाशखण्ड भरतपुर में सभी जगहों के भोलानाथ के मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व उल्लास से मनाया गया। शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। एवम भक्त्तों के द्वारा भोले नाथ को प्रसाद अर्पित किया गया पूजा अर्चना कर लोगों ने अपने जीवन को धन्य किया।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि दो दिन से लोगों में उत्साह बना था। वे इस पर्व की तैयारियों को लेकर शिवालयों की सजावट में लगे थे। बुधवार आज सुबह-सुबह ही शिव मंदिरों में जल चढ़ाने तथा पूजा अर्चना करने लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। गर्भ गृह पहुंचकर पूजा अर्चना की। जनकपुर के हृदय स्थल में स्थित हनुमान मंदिर में भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए लोगों का ताता लगा रहा इसके अलावा जनकपुर के जनक गंगा में स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भोलेनाथ की पूजा अर्चना की इसके अलावा बनांस तट पर प्राचीन कैलाश मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दर्शन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। अन्य शिवालयों में भी महा शिवरात्रि पर लोगों ने विशेष पूजा अर्चना करके प्रसाद ग्रहण किया।
महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इसके चलते सुबह से ही हनुमान मंदिर,जनक गंगा मंदिर एवम कैलाश मंदिर में श्री हनुमान मंदिर, शिव मंदिर में शिवभक्त बड़ी संख्या में पहुंचे।



