कोरिया

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर / स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में 13 सितंबर 2025 को अभिभावक-शिक्षक बैठक (Parents Teacher Meeting) एवं विद्यालय प्रबंधन विकास समिति (SMDC) की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य लाल मोहम्मद अंसारी ने की।

a-5-745x1024 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न

बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति एवं विद्यालय संबंधी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष भानु पाल सहित सदस्यगण गीता प्रसाद नेमा , दुष्यंत कुमार एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

y-2-925x1024 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न

u-2-1024x829 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न

[wp1s id="1076"]

विशेष रूप से स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के नोडल अधिकारी जय नाथ बाजपेयी भी बैठक में शामिल हुए उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए माइक्रोस्कोप प्रदान करने की घोषणा की । उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, छात्रों के सर्वांगीण विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

s-1-776x1024 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न
अध्यक्ष भानुपाल ने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को अध्यापन कार्य को लेकर अपने विचार साझा किए , वहीं प्रधान संपादक दुष्यन्त कुमार ने कहा कि विद्यालय तभी विकास करेगा जब पूरी लगन एवं मेहनत से शिक्षक अपना योगदान देंगे उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया।

d-3-1024x538 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न
समिति के सदस्य गीता प्रसाद नेमा ने कहा कि , विद्यालय में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम सब मिलकर शिक्षा के प्रति समर्पित भावना से कार्य करें। इस संदर्भ में समिति के अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

t-1-682x1024 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय बैकुंठपुर में अभिभावक-शिक्षक एवं एस.एम.डी.सी. बैठक सम्पन्न

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखा जाएगा। साथ ही विद्यालय की समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विद्यालय परिवार एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!