कोरिया

बाल दिवस के अवसर पर बरतिहा पारा शाला में हुए विविध आयोजन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ विगत 14 नवम्बर को बाल दिवस के आवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बरतरिहापारा संकुल बुड़ार बैकुंठपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें शाला प्रमुख चैना राम टोप्पो एवं अरुण साहू द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिक्षको द्वारा बच्चों के आग्रह पर नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया जिससे बच्चों में उत्साह चरम पर रहा।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण रसोईये के रूप में बच्चों को भोजन परोसते नजर आये। आयोजन में प्रधान पाठक के आलावा उपस्थित शिक्षकों मे इलिसिबा बेक, पार्वती  कुजूर, संजय यादव, दुर्गेश पेंगवर एवं दुर्गा प्रसाद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!