कोरिया

रामानुज विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया (छ.ग.) में दिनांक 05.09.2024 को विद्यालय के सभा कक्ष में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो, श्रीमती पी0 वर्मा, श्रीमती तपानाथ पाठक, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्री संजीव कुमार जायसवाल द्वारा डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात् छात्रों द्वारा सभी शिक्षकों को तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

f-300x140 रामानुज विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

विद्यालय के छात्रों एवं विद्यालय में अध्ययनरत बालगृह के छात्र राहुल कुर्रे के नेतृत्व में स्वागत गीत एवं समूह गीत प्रस्तुत किया। डॉ0 सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन के अवसर पर प्राचार्य द्वारा केक काटते हुए उनके जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र गुलशन कुमार एवं राधेश्याम पैकरा के द्वारा शिक्षक दिवस पर व्याख्यान दिया गया।

2-300x135 रामानुज विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया

वरिष्ठ शिक्षक व्याख्याता श्रीमती पी0 वर्मा, श्री वाई0 के0 मिश्रा, श्री तपानाथ पाठक, संजीव कुमार जायसवाल एवं श्री ताहिर आजमी के द्वारा छात्रों को शिक्षक दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि- भारत में प्राचीन काल से ही गुरू- शिष्य की परम्परा का बहुत अधिक महत्व रहा है। गुरूओं का भगवान एवं माता पिता से भी ऊपर माना गया है। उन्होनें छात्रों से अपने अनुभव साझा करते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए समझाईश दी गई। इस अवसर पर श्री आर0 पी0 शुक्ला, श्री व्ही0 जे0 मित्रा, श्री राजीव जायसवाल, श्री प्रभात मिश्रा, श्रीमती ममता पाण्डेय, श्रीमती नाजिमा खातून, श्री आर0 एस0 गुप्ता, श्रीमती रीता गुप्ता, श्री आर0 सी0 भोर्तिया, श्री ताहिर आजमी, श्रीमती रत्ना पटेल, श्रीमती साजदा खातून, श्रीमती कल्पना सर्वे, श्री दीपक कुमार साहू, श्री रेशम लाल बंजारे, श्री मेघराज मुकर्जी, श्रीमती ममता ओझा, श्री निर्मल सोनी, श्री सुभाशीष, श्री विक्रम, श्री उमेश कुमार सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!