अजय एग्रोफूड इंडस्ट्रिज रोलर फ्लोर मिल (अयांश भोग) का भव्य शुभारंभ
लगभग 150 लोगो को मिलेगा रोजगार

150 टन रोजाना उत्पादन
क्षेत्र के लिए खुशी का विषय
एस. के.‘रूप’
कंचनपुर–बैकुण्ठपुर/ उच्च सुविधाओं एवं अवसर के अभाव में युवा कोरिया जिला असमय बुढ़ापा के आगोश में न समा जाये यह चिंतनीय विषय है जिला विभाजन का दंश,अन्य उच्च स्तरीय सुविधाओं का न मिलना और इसी बीच सुखद खबर यह है कि क्षेत्र में जिला मुख्यालय समीपस्थ ग्राम कंचनपुर में 150 से अधिक लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने का उपक्रम स्थापित हो गया है।

आपको बता दे विगत 11-12 अक्टूबर को अखण्ड रामचरित मानस के पाठ से शुभारंभ हुआ है अजय एग्रोफूड इंडस्ट्रिज रोलर फ्लोर मिल (अयांश भोग) का। जिसमें आटा, मैदा प्लांट स्थापित है यहां सूजी, मैदा, आटा, दलिया, चोकर का रोजाना 150 टन उत्पादन होगा जिससे उक्त उद्योग में ही कार्यरत 150 लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, क्षेत्र के विधायक भईया लाल राजवाड़े सहित आस-पास के गणमान्य नागरिक, जनता जनार्दनो की उपस्थिति रही।

फ्लोर उद्योग के संचालक एमडी संदीप जायसवाल ने कहा कि हमारा उद्देष्य है बैकुण्ठपुर और कोरिया में लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना। विदित हो कि बैकुण्ठपुर शहर में अजय मेडिकल स्टोर के संचालक अजय जायसवाल द्वारा स्थापित यह उद्योग है श्री जायसवाल शहर के गणमान्य नागरिक, समाज सेवक है इनके बड़े सुपुत्र डॉ.अमरदीप जायसवाल चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम गढ़ रहे है।



