कोरिया
व्यापार और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रवि कांत गुप्ता एवम हिमांशु अवस्थी सम्मानित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
कोरिया/ बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला के तत्वावधान में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया के पदाधिकारी एवं युवा व्यवसायी रविकांत गुप्ता एवं श्री हिमांशु अवस्थी को ” व्यापार रत्न” पुरस्कार देकर विगत दिनांक 30 जनवरी 2026 को सम्मानित किया गया ।

यह पुरस्कार विधायकद्वय धरमजीत सिंह एवं अटल श्रीवास्तव सहित चेम्बर्स प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के करकमलों से व्यापार एवम समाजसेवा के कार्यों हेतु प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता एवम प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र शर्मा सहित जिला अध्यक्ष शारदा गुप्ता की उपस्थिति रही।

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरिया ने सम्मानित व्यापारियों को बधाई प्रेषित की है।
[wp1s id="1076"]



