
एस. के.‘रूप’
कोरिया/ “शहर के सड़कों में पशुओं का बसेरा दुर्घटना की बनी रहती है आशंका,जनजीवन प्रभावित प्रशासन को ध्यान आकर्षण करने की अत्यंत आवश्यकता!”

उक्त शीर्षक से विगत बुधवार को ऑनलाइन वेब न्यूज वहीं गुरुवार को प्रमुखता से दैनिक सम्यक क्रांति द्वारा खबर का प्रकाशन किया गया था।

शहर के विभिन्न स्थानों में जहां-जहां मवेशियों का जमावड़ा रहता है उन स्थान पर नगर पालिका को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम से कम 10 सदस्य टीम बनाकर गायों को सड़क से किनारे लगाने हेतु (समाचारद्वारा) सुझाव दिया गया था! खबर का असर हुआ और नपा द्वारा त्वरित अमल करते हुए सोलह सदस्य टीम का निर्धारण किया गया, जिसमें पांच सुपरवाइजर और ग्यारह प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए की गई है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी या दुर्घटना से बचा जा सके शहरवासियों सहित गौ सेवको ने प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



