
बैकुण्ठपुर/ रजत जयंती महोत्सव 2025 अन्तर्गत छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के द्वारा ग्राम पंचायत मनसुख में रजत जयंती तक का सफर के तहत् समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अग्रणी महाविधालय प्राचार्य डॉ. एम. सी. हिमधर ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुखदेव पैकरा पंच ग्राम पंचायत मनसुख उपस्थित रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि श्री राजू सिंह एवं उपसरपंच प्रतिनिधि श्री बबलू एवं अन्य गणमान्य के रूप में अरविन्द्र कुमार, जमुना प्रसाद, विजेन्द्र लाल मौजूद रहे। प्रथम चरण में ग्राम मनसुख में जनचेतना रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन से अतिथियों के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। छत्तीसगढ़ का 25 साल, बेमिसाल-बेमिसाल, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया जैसे प्रेरक नारों के साथ-साथ स्वच्छता, शिक्षा, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा और एड्स जागरूकता पर आधारित नारों के साथ सम्पूर्ण ग्राम में जनचेतना रैली निकाली गई। चौराहों पर छत्तीसगढ़ में संचालित विकास के विभिन्न योजनाओं पर आधारित, स्वच्छता एवं एड्स जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उक्त रैली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनसुख के रासेयो के स्वयंसेवक अपने कार्यक्रम अधिकारी श्री हरिकांत अग्निहोत्री के साथ शामिल हुए। द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत भवन में रजत जयंती समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राजगीत का गायन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा सभी अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत संजना एवं दिव्या द्वारा युगल नृत्य तथा अपर्णा सिंह, तनिषा, सुशील यादव एवं लवकुश के द्वारा करमा समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यदि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ऊर्जा तथा बुनियादी ढ़ॉचे में सुधार हो, तो यह राज्य तेजी से प्रगति कर विकसित छत्तीसगढ़ बन सकता है। विभिन्न विकास योजनाएं सतत्, समावेशी और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित हो तो छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में एक समृद्ध राज्य होगा। जिसमें हम सबकी सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण होगी। आयोजन समिति के संयोजक श्रीमती जयश्री प्रजापति, सह-संयोजक श्री अनुरंजन कुजूर एवं समिति सदस्य डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सुनीता सिंह, श्री पुष्पराज सिंह, डॉ. संदीप सिंह, श्री इम्तियाज अली, डॉ. कुलदीप ओझा, डॉ. रामयश पाल, कु. आंशी पाटले, श्रीमती सपना जायसवाल, श्री योगेश्वर साय ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. कुलदीप ओझा के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती जयश्री प्रजापति के द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यालयीन स्टॉफ राजकुमार राजवाड़े और रासेयो स्वयंसेवक शशि पोर्ते, तौफिक खान, कृष्णा राजवाड़े, निखिल साहू, धनेश्वर, लवकुश, नीलम चौधरी, अपर्णा सिंह, नीरज, सुप्रिया, ललिता, पूनम राजवाड़े, रीता इत्यादि सक्रिय रहे।



