
बैकुन्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के पद पर पदस्थ प्रो एम.सी. हिमधर को संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर द्वारा अर्थशास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसपी की उपाधि प्रदान की गई। पं. दिनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित खुली मौखिकी परीक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.पी. सिंह एवं कुलसचिव डॉ. एस.पी.त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव, अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग, डॉ. राममनोहर लोहिया, अवध विश्वविद्यालय अयोध्या उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। प्रो. हिमधर ने पी.पी.टी. के माध्यम अपने शोध प्रबंध के विषय – ग्रामीण विकास में सुराजी गांव योजना की भूमिका का अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष संदर्भ मे की प्रस्तुति दी, जिसका मूल्याकंन बाह्य परीक्षक द्वारा किया गया। यह शोध प्रबंध प्रो. एम.सी.हिमधर ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में पदस्थ डॉ.आर.एन.कच्छप, सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र के मार्गदर्शन मे पूर्ण किया। इस अवसर पर शोध निर्देशक के साथ शोध केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जयनारायण पाण्डेय, विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक, रिसर्च स्कालर, विद्यार्थीगण अकादमिक शाखा से सहायक कुलसचिव श्री टेमन देवांगन, शशिधर मिश्रा, डिम्पल, इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थ्ति रहे। मौखिकी परीक्षा उपरांत विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव के द्वारा अधिसूचना जारी कर पीएच.डी. आवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो. हिमधर की इस उपलिब्ध पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कार्यालयीन स्टाफ, विद्यार्थियों, भूतपूर्व विद्यार्थियों, रासेयो स्वयंसेवक एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।



