कोरिया

नशामुक्त भारत अभियान के तहत् जिला स्तरीय कार्यक्रम अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर / सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् 5वें वर्ष में कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन, अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.सी.हिमधर के संरक्षण एवं श्री आलोक भुवाल उपसंचालक समाज कल्याण कोरिया, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वय श्रीमती जयश्री प्रजापति एवं श्री अनुरंजन कुजूर के संयोजन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रामानुज प्रताप िंसंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में किया गया।

a-1-1024x768 नशामुक्त भारत अभियान के तहत् जिला स्तरीय कार्यक्रम अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

प्रथम दिवस जिला स्तरीय निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोरिया जिले के विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नशामुक्ति अभियान : चुनौतियां एवं समाधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें कु. अनिषा गुप्ता रामानुज महाविद्यालय बैकुण्ठपुर ने प्रथम, कु. अंकिता काशी शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनहत ने द्वितीय तथा कु. आंचल सिंह पं. जे.पी.उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

d-1-1024x768 नशामुक्त भारत अभियान के तहत् जिला स्तरीय कार्यक्रम अग्रणी महाविद्यालय में आयोजित

नशामुक्ति भारत विषय पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता में कु. पुष्पा ने प्रथम, कु. आकांक्षा साहू शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर ने द्वितीय तथा कु. सीमा पैकरा पं. जे.पी.उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय दिवस श्री मोहित पैकरा, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य डॉ. एम.सी. हिमधर की अध्यक्षता, श्रीमती वंदना राजवाड़े उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया, श्रीमती नविता शिवहरे अध्यक्ष नगरपालिका बैकुण्ठपुर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्णबिहारी जायसवाल, वर्तमान जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र तिवारी, संगठन महामंत्री श्रीमती शारदा गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में पुरस्कार वितरण, शपथ एवं बैकुण्ठपुर नगर में जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। अतिथियों के द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. विनय शुक्ला, डॉ. गौरव मिश्र, डॉ. आशुतोश देउस्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री देवेन्द्र तिवारी द्वारा समस्त युवाओं को नशामुक्त भारत अभियान में जुड़कर समुदाय, परिवार, मित्र एवं स्वयं को नशामुक्त कराने का शपथ दिलाया गया। नशामुक्त भारत जनचेतना रैली को अतिथियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो रामानुज महाविद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए पुलिस लाईन ग्राउंड में समाप्त हुआ जहां शासकीय रामानुज महाविद्यालय एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर सभी को नशामुक्त कोरिया बनाने के लिए संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों, नगरवासियो, रामानुज महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर एवं विभिन्न स्कूलों के भारत स्काउट गाइड के विद्यार्थीगण शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 जी0 के0 मिश्रा, डॉ0 ए0 देऊस्कर, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, भूपेन्द्र सिंह, डॉ0 संदीप सिंह, डॉ0 रामयश पाल, डॉ0 प्रदीप द्विवेदी, श्रीमती कंचन जायसवाल, नीलम गोयल, श्रीमती अर्चना द्विवेदी, डॉ0 अर्चना पाण्डेय, डॉ0 सुनीता सिंह, कु. आंशी पाटले, सपना जायसवाल, इम्तियाज अली, पुष्पराज सिंह, योगेश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय से श्रीमती कनकलता पैकरा, रीचा चेलकर, दिप्ती केरकेट्टा, अमजद, पवन उपाध्याय, भारत सिंह, विजय सिंह, सुश्री साहिस्ता अंजूम अली, मो0 आरीफ ढेबर, राजकुमार, सहित वरिष्ठ स्वयं सेवक कृष्णा राजवाड़े, तनुप्रिया, निलम, तनीषा, निशा, संजना, दिव्या, रोशनी, ललिता, नीरज राजवाड़े, लवकुश, श्रेयस, धनेश्वर, अंकित यादव, अनुज, सागर, करन, विकास खटीक, शिव, अंकित मोदी, शशि कुमार, लल्ली राजवाड़े, सुहानो, पूजा, आरती, निशा की सक्रिय सहभागिता रही।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!