
बैकुण्ठपुर/ छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक प्राध्यापक कक्ष में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े ने किया। बैठक का शुभारंभ समिति के सचिव प्राचार्य डॉ. एम.सी.हिमधर के द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा शिक्षाविद् श्री उमाशंकर शुक्ला एवं अन्य सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जनभागीदारी मद से संचालित तीन विषयों एवं अन्य पी.जी.कक्षाओं में शिक्षकों की आवश्यकता अनुरूप विषय मार्गदर्शक रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी के रिक्त पदों पर पूर्व में कार्यरत स्टॉफ को यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से नये पाठ्यक्रम के अनुरूप ग्रंथालय में विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों के क्रय हेतु सर्वसम्मति से एक लाख रूपये राशि की स्वीकृति दी गई। साथ ही चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए एक हजार रूपये की वृद्धि करने स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय विकास हेतु सभी से सुझाव मांगे गये, जिसमें श्री पंकज गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से मिलकर उनके विधायक, सांसद या अध्यक्षों के मद से सहयोग प्राप्त कर जनभागीदारी फण्ड में राशि बढ़ाने के लिए हम सब को पहल करना चाहिए। पूर्व छात्र महेन्द्र प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय अनुसार डी.एम.एफ मद से शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालय विकास के लिए जिला कलेक्टर से मिलने की प्रस्ताव रखा। महाविद्यालय परिसर में खसरा नं 288 के शेष बची जमीन को कॉलेज के नाम हस्तांतरित करने हेतु कलेक्टर कोरिया से भेंट करने की सुझाव पर चर्चा की गई। समिति के उपाध्यक्ष एवं एस.डी.एम. श्री उमेश पटेल के द्वारा महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया गया। बैठक में डॉ. गौरव कुमार मिश्र, श्रीमती कृपा कल्याणी टोपो, प्राचार्य शासकीय रामानुज उच्चतर मा. विद्यालय बैकुण्ठपुर, श्री सुभाष साहू, दिलीप गुप्ता, शशि कुमार मांझी, श्रीमती धनेश्वरी राजवाड़े, किरण चिकनजुरी, उमाशंकर राजवाड़े, सौरभ दुबे उपस्थित रहे। बैठक के सफल आयोजन में प्रो. अनुरंजन कुजूर और मो. आरीफ ढेबर सक्रिय रहे।



