कोरिया

जनकपुर में अपर कलेक्टर स्वयं करेंगे ग्रामीणों की सुनवाई आगामी 7 अक्टूबर से एडीएम लिंक कोर्ट होगा चालू

जनहित संघ पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष ने जनकपुर में ग्रामीणों की समस्या को लेकर की थी विशेष चर्चा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

एमसीबी/ प्रशासनिक प्रमुख व्यक्तित्व अगर संवेदनशील व मनुष्यता वादी आचरण करते हुए न्याय की परिपाटी पर चलता है वैसे ऐसे लोग विरले ही होते हैं तब ग्रामीणों का विकास कुछ हद तक संभव हो जाता है सीमित संसाधनों का उचित प्रयोग, योजनाओं का व्यवस्थित क्रियान्वयन व समावेश ग्रामीणपृष्ठभूमि की संपूर्ण जानकारी, नियमों के अनुसार व्यवस्थाओं का निरूपण, अधीनस्थों से सामंजस्ता के साथ उचित निर्देशन से शोषित पीड़ित ग्रामीणों के लंबित प्रकरणों का निराकरण संभव है और ऐसा ही जनसामान्य हेतु आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं एडीएम अनिल कुमार सीदार मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिलामें।

s-9-300x151 जनकपुर में अपर कलेक्टर स्वयं करेंगे ग्रामीणों की सुनवाई आगामी 7 अक्टूबर से एडीएम लिंक कोर्ट होगा चालू

आपको बता दें भरतपुर में आगामी 7 अक्टूबर से एडीएम का लिंक कोर्ट संवेदनशील कलेक्टर जिला दंडाधिकारी डी राहुल वेंकट ने आदेश जारी किया है जिसमें भरतपुर अनुभाग क्षेत्र अंतर्गत समस्त राजस्व अपील पुनरीक्षण एवं पुनर्विलोकन के प्रकरणों की सुनवाई हेतु अनिल कुमार सीदार अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को अधिकृत किया गया है अतिरिक्त जिला अधिकारी भरतपुर अनुभाग के समस्त प्रकरणों की सुनवाई प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक भरतपुर राजस्व अनुभाग कार्यालय एसडीम ऑफिस में करेंगे।

विदित होगी विगत 12 सितंबर 2024 को जिला एमसीबी के विभिन्न ग्रामों की समस्या,विशेष पिछड़ी जनजातियों की समस्या को लेकर एवं शिविर लगाकर प्रकरणों की सुनवाई और त्वरित निराकरण पर जनहित संघ अंतर्गत पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष संवर्त कुमार रूप ने एसडीएम अनिल कुमार सीदार से विशेष चर्चा की थी और उन्होनेभी कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे उन्होंने ग्रामीणों के लिए योजनाओं पीएम जनमन और ऐसी ट्राइबल के लिए कार्यों पर चर्चा की थी श्री रूप ने उन्हें अपनी पुस्तक रूप उद्गार भेंट की थी।अब उनके द्वारा सीधे तौर पर ग्रामीणों की सुनवाई की जाएगी यह प्रशासन का सराहनीय कदम है।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!