
बैकुन्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप िंसंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में प्राचार्य, डॉ. एम.सी.हिमधर के संरक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वय अनुरंजन कुजूर एवं श्रीमती जयश्री प्रजापति के संयोजन में महाविद्यालय के सभागार में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में किए गए महान योगदानों को स्मरण करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रथम चरण में एक भारत आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। द्वितीय चरण में युवा नेतृत्व राष्ट्रीय एकता का नया साधन है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे महाविद्यालय के छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लिए। निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय, श्रीमती जयश्री प्रजापति, डॉ. रामयश पाल रहे। विजेता प्रतिभागिओं में रीता प्रथम स्थान, सुभद्र सिंह द्वितीय स्थान एवं चांसी राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ. आशुतोष देउस्कर, डॉ. विनय शुक्ला एवं श्री भूपेन्द्र सिंह रहे। विजेता प्रतिभागियों में ललित कुमार पक्ष में एवं आयुष साहू विपक्ष में विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप ओझा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रही।



