कोरिया

कोरिया में उद्योग विकसित करने चेंबर ऑफ कामर्स ने की मांग उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

कोरिया/ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र शर्मा  एवं जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता के नेतृत्व में अन्य सदस्यगण ने स्थानीय सर्किट हाउस में आपातकाल को लेकर वार्ता प्रवास में आए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को कोरिया जिले में उद्योग विकसित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है जिसमे उल्लेखित है कि कोरिया जिला सन् 1998 में अस्तित्व में आया इसके बावजूद कोरिया जिला लगभग 27 वर्षों से पिछड़ा हुआ है।

1-14-300x137 कोरिया में उद्योग विकसित करने चेंबर ऑफ कामर्स ने की मांग उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापन

यहां कोई भी आद्यौगिक क्षेत्र विकसित नहीं किया गया है जिसके कारण कोरिया जिला का विकास अवरूद्ध हो गया है इस संबंध में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज पूर्व में भी छ.ग. शासन को अवगत समय-समय पर ध्यानाकर्षक कराया गया है।बैकुण्ठपुर वर्ष 1998 से कोरिया जिला का मुख्यालय है जो कोयला धारक क्षेत्र एवं वन सम्पदा से परिपूर्ण है इस नगर को कोरिया रियासत काल की राजधानी होने का गौरव भी प्राप्त है, बैकुण्ठपुर उद्योग नहीं है इस नगर का आद्यौगिक विकास नहीं हो पा रहा है। बैकुण्ठपुर नगर के आसपास कोयला, बिजली, पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। माननीय महोदय यहां उद्योग स्थापित किये जाने की आपार संभावना को देखते हुए औद्योगिक प्रक्षेत्र के लिए भूमि आबंटित किया जाना नितांत आवश्यक है।अतः इस छोटे से कोरिया जिले में आद्यौगिक क्षेत्र हेतु भूमि आबंटित कर उद्योग क्षेत्र घोषित कर शासन की नीति के अनुसार कोरिया जिले में उद्योग लगाये जाने हेतु उचित कार्यवाही कर जिले के विकास के लिए एक नई दिशा प्रदान करने की कृपा करें।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!