
एस. के.‘रूप’
कोरिया–बैकुंठपुर/ भीषण गर्मी को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैकुंठपुर क्षेत्र के गौवंश को पानी पीने के लिए 75 नग नाद की व्यवस्था जन सहयोग से गौ रक्षा वाहिनी ने की है।

विदित हो कि आम इंसान तो कहीं भी रुक के पानी पी सकता है पर यह बेसहारा बेजुबान को गर्मी के दिनो में पानी की दिक्कत होती है क्योंकि आसपास के सभी पानी के स्रोत सूख जाते है।

गौ वंश के इसी तकलीफ को देखते हुए बैकुंठपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव लल्ला के द्वारा 10 नाद बड़े, आशीष डबरे के द्वारा 10 नाद,ज्ञानेंद्र शुक्ला जानी के द्वारा 10 नाद, विपिन मिश्रा के द्वारा 10 नाद , अनमोल पाल सानू के द्वारा 10 नाद, महामाया डेयरी के संचालक नयन केवलानी के द्वारा 10 नाद, आयुष नामदेव के द्वारा 5 नाद एवं अनुराग दुबे द्वारा 10 नाद की व्यवस्था की गई है।

गौ रक्षा वाहिनी को जनसहयोग से पानी के 75 नग नाद की व्यवस्था करवाई गई है जिसकी कीमत 27 हजार रुपए है गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उन्होंने कहा कि जिस किसी भी सज्जन को यह नांद चाहिए उन्हें यह पानी का नाद निशुल्क दिया जाएगा पर आपसे हाथ जोड़कर निवेदन भी है कि इस पानी के नाद में पानी हमेशा भरते रहे क्योंकि बहुत से लोग नाद तो ले जाते हैं पर इसमें पानी डालने तक की जरूरत नहीं समझते हैं और नाद पड़े पड़े बर्बाद हो जाता है ऐसा ना हो क्योंकि बहुत मेहनत से जन सहयोग से यह पानी के नाद की व्यवस्था करवाई जाती है। आप हम लोगों से संपर्क करके यह पानी का नाद निशुल्क ले सकते हैं नीचे कुछ नंबर दिया गया है इसमें आप कॉल करके या हमसे संपर्क करके यह नाद ले जा सकते हैं। संपर्क सूत्र 8770718237. 9977667123, 91117 14184, 7987883924 है।



