खास खबरछत्तीसगढ़मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुरराज्य

खुद हाथों में ब्रश और पेंट लेकर ग्रामीण के दीवार में की वाल राइटिंग

खुद हाथों में ब्रश और पेंट लेकर ग्रामीण के दीवार में की वाल राइटिंग

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुद हाथों में ब्रश और पेंट लेकर ग्रामीण के दीवार में की वाल राइटिंग

IMG-20240213-WA0001-2-169x300 खुद हाथों में ब्रश और पेंट लेकर ग्रामीण के दीवार में की वाल राइटिंग

आव्हान पर वॉल राइटिंग अभियान तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार का भरतपुर सोनहत विधानसभा में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने शुभारंभ कर दिया है। उभरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लाई ग्राम पंचायत में एक ग्रामीण के घर की दीवार पर कमल का फूल उकेर कर व अबकी बार 400 पार लिखकर इस महाअभियान की शुरूआत भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में शुरू की है। देश भर में एक बार फिर मोदी सरकार अभियान के लिए दिवार लेखन का महाअभियान प्रारंभ किया गया है। विकास को आगे बढ़ाना है फिर मोदी सरकार को लाना है। रेणुका सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से विकसित भारत संकल्प यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आग्रह भी इस अवसर पर किया। इस दौरान रेणुका सिंह ने कहा कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली भरतपुर सोनहत विधानसभा में 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी 21 हजार 648 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे थे। इस बार इस अंतर को और बड़ा करके हमें कोरबा लोकसभा सीट पर कमल खिलाना है। रेणुका सिंह ने इस अवसर पर कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसलिए देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री जरूरी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!