अपराध दुर्घटनाउत्तर प्रदेशचित्रकूट

क्रूरतापूर्वक भैंसों को ले जाने के मामले में चार पशु व्यापारी गिरफ्तार

क्रूरतापूर्वक भैंसों को ले जाने के मामले में चार पशु व्यापारी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

क्रूरतापूर्वक भैंसों को ले जाने के मामले में चार पशु व्यापारी गिरफ्तार

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ राज कमल के पर्यवेक्षण में थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने 4 आरोपियों को 2 डीसीएम वाहनों में 14 भैसों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाते हुये गिरफ्तार किया गया। बरगढ़ थाना प्रभारी अंजली कुमार सिंह ने बताया कि बीते सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ व्यक्ति 14 भैसों को 2 वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे है। इस सूचना उप निरीक्षक राजेश यादव तथा उनकी टीम द्वारा अरवारी मोड से दो डीसीएम वाहन में 14 भैसों (2 भैंसा ,6 भैंस, 5 पड़वा, 1 पडिया) को लादकर ले जाते हुये आमिर कुरैशी पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम खीरी थाना खीरी जनपद प्रयागराज, वकील कुरैशी पुत्र अय्यूब कुरैशी, कय्यूम खान पुत्र अय्यूब कुरैशी निवासीगण ग्राम सुकेती थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर व मो शेरु पुत्र मो सिकन्दर निवासी थाना खीरी जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना बरगढ़ में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम किया गया। बरामदशुदा दोनों डीसीएम वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरक्षी रमेशचन्द्र, आरक्षी राहुल दीक्षित, सुधाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!