
[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर/ विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में सावन के दूसरे सोमवार 21 जुलाई को भव्य कांवड़ यात्रा काली मंदिर सागर बांध छिंदडांड से कांवड़ लेकर महेश्वर मंदिर गेज बांध में भगवान शिव को जलाभिषेक करके संपन्न होगी। आयोजनकर्ताओं ने शहर और आस पास के ग्रामीणजन से इस कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर अपने जीवन को भोलेनाथ की कृपा से सार्थक बनाने की अपील की है।



