डबल मर्डर : दिल दहला देने वाली घटना,सूरजपुर की जनता हुई आक्रोशित, आईजी कलेक्टर ने सड़क पर संभाला मोर्चा
मानवता हुई शर्मसार: दिल दहला देने वाली घटना

पीसीसी चीफ ने की गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग, एसडीएम पर फूटा लोगो का गुस्सा
मां बेटी के मौत के आक्रोश में सुलग रहा सूरजपुर,आरोपी गिरफ्त से बाहर
एस. के ‘रूप’/
सूरजपुर/ अपराधियों के इतने हौसले बुलंद हैं कि रातों-रात डबल मर्डर को अंजाम दे रहे हैं अगर इन पर कठोर कार्रवाई तुरंत नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन जाएगा सूरजपुर सहित प्रदेश में उसे समय हड़कंप मच गया जब जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी व बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई विडंबना है कि अपराधियों के हौसले देखिए की एक हेड कांस्टेबल का पूरा परिवार व दुनिया ही उजाड़ दिया गया जब पुलिस तंत्र पर ही ऐसा हमला हो जाए फिर आम जनता कहां तकसुरक्षित है?
ये है मामला:
रविवार की रात प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहू फैज (38) और बेटी आलिया शेख(12) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उनके शव गांव पीढ़ा के पास एक नाले में पाए गए, जिससे पूरे सूरजपुर शहर में हड़कंप मच गया।

कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू, जिसने पहले भी तालिब शेख पर हमला करने की कोशिश की थी, इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने जल्द ही उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान छेड़ने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि इस घटना के बाद क्रमशः नाराज़ लोगों ने मुख्य मार्ग पर चकाजाम किया। फिर आरोपी के घर को आग के हवाले किया। फिर भीड़ को समझाइश देने आ रहे एसडीएम को मारने के लिए दौड़ाया। इतना ही नहीं आरोपी के कबाड़ गोदाम को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने कई जिला की पुलिस टीम सूरजपुर बुलाई गई। खुद आईजी को सड़क पर उतर कर मोर्चा संभालना पड़ा।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हिंसक घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। राजीव भवन जगदलपुर में आयोजित पत्रवार्ता में पीसीसी चीफ ने साय सरकार पर सूरजपुर की घटना पर जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा भाजपा ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है, दीपक बैज ने सूरजपुर घटना की न्यायिक जांच की मांग भी की साथ ही साय सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सरकार को चुल्लू भर पानी में मर जाने तक की बात कह दी। इसके साथ ही दीपक बैज ने सीएम साय से गृह मंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की भी मांग की।
ये है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या ने पूरे सूरजपुर शहर को झकझोर कर रख दिया है। हत्या के विरोध में गुस्साई जनता सड़कों पर उतर आई और नगर बंद का ऐलान कर दिया। भीड़ के आक्रोश का शिकार कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू का घर बना, जिसे लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने आग बुझाने से रोक दिया। इस बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंचे एसडीएम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर के एसडीएम मौके पर पहुंचे और भीड़ से आग बुझाने की अपील की। लेकिन जनता का गुस्सा इतना था कि उन्होंने एसडीएम पर हमला कर दिया और उन्हें पीटने लगे। किसी तरह एसडीएम अपनी जान बचाकर पुलिस स्टेशन तक पहुंचे।
घटना रविवार रात की है जब तालिब शेख ड्यूटी पर थे। घर लौटने पर उन्होंने पाया कि उनकी पत्नी मेहू फैज और बेटी आलिया शेख घर में नहीं थीं, जबकि घर में खून के छींटे चारों ओर फैले थे। उन्होंने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उनकी खोजबीन शुरू की गई।
सोमवार सुबह, दोनों के शव सूरजपुर से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम पीढ़ा के पास नालीनुमा गड्ढे में मिले। पत्नी का शव एक ओर और बेटी का शव दूसरी ओर अर्द्धनग्न अवस्था में पाया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि कुलदीप साहू, सूरजपुर का कुख्यात बदमाश, इस डबल मर्डर के पीछे है। कुछ समय पहले एक अन्य पुलिसकर्मी पर तेल फेंकने की घटना के बाद पुलिस उसकी तलाश में थी, जिसमें तालिब शेख भी शामिल थे। कुलदीप साहू ने बदला लेने के इरादे से तालिब शेख के घर में घुसकर पत्नी और बेटी की हत्या की। बाद में उसने उनके शवों को अपनी गाड़ी में डालकर ग्राम पीढ़ा में फेंक दिया।
हत्या की यह घटना शहर में भय और आक्रोश का माहौल बना रही है। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
गृहमंत्री चीफ ने कहा गृहमंत्री को करो बर्खास्त:
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हिंसक घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। राजीव भवन जगदलपुर में आयोजित पत्रवार्ता में पीसीसी चीफ ने साय सरकार पर सूरजपुर की घटना पर जमकर निशाना साधा। दीपक बैज ने कहा भाजपा ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है, दीपक बैज ने सूरजपुर घटना की न्यायिक जांच की मांग भी की साथ ही साय सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सरकार को चुल्लू भर पानी में मर जाने तक की बात कह दी। इसके साथ ही दीपक बैज ने सीएम साय से गृह मंत्री विजय शर्मा को बर्खास्त करने की भी मांग की।



