कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निःशुल्क इंटरनेशनल शतरंज सेट का वितरण*

कोरिया/विश्व स्तर पर शतरंज को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘द गिफ्ट ऑफ चेस ऑर्गेनाइजेशन (USA)’ द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले चेस सेट वितरित किए जा रहे हैं। ये वही इंटरनेशनल चेस बोर्ड हैं, जिनका उपयोग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किया जाता है।

कोरिया ज़िला शतरंज संघ की सक्रिय भूमिका
इसी कड़ी में आज कोरिया ज़िला शतरंज संघ द्वारा ज़िला जेल बैकुण्ठपुर ज़िला कोरिया में कैदियो में मानसिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से जेल अधिक्षक शेख आबिद रजा के गरिमामयी उपस्थिति में 10 इंटरनेशनल शतरंज सेट का वितरण किया गया साथ ही बालगृह बैकुंठपुर के बच्चों को भी 5 इंटरनेशनल चेस का वितरण अधीक्षक चंद्रवेश सिसोदिया की मौजूदगी में किया गया इस अवसर पर कोरिया ज़िला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं सचिव अब्दुल शमीम मौजूद रहे!
छत्तीसगढ़ चेस एसोसिएशन के महासचिव विनोद कुमार राठी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उक्त संस्थानों में निःशुल्क इंटरनेशनल चेस सेट के वितरण का उद्देश्य बौद्धिक विकास, एकाग्रता और खेल भावना को बढ़ावा देना है,जिससे व्यक्ति में अनेकों प्रकार के कौशल का विकास होता



