
बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर में रासेयो के महिला एवं पुरूष इकाई के द्वारा रासेयो के 56 वें स्थापना दिवस को सभागार में धूमधाम से मनाया गया। जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता के अध्यक्षता, विभागाध्यक्ष डॉ. जे.आर.कवंर के विशिष्ट आतिथ्य एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वय डॉ. श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं श्री अनुरंजन कुजूर के संयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती एंव स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात राजगीत की प्रस्तुति हुई।

स्वयं सेवक कृष्णा, साक्षी, तनुप्रिया, अपर्णा के द्वारा रासेयो लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया।

रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीमती प्रीति गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समाज सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। तद्ुउपरांत राज्य स्तर पर श्रेष्ट स्वयं सेवक के रूप में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए कु. संगीता यादव का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया और बधाई एवं शुभकामनांए दी गई। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसमें तुनप्रिया एवं ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य, संजना एवं ग्रुप के द्वारा नागपुरी नृत्य, दिव्या एवं ईशा तथा धनेश्वर एवं नीरज द्वारा युगल नृत्य, साक्षी, लवकुश के द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। उद्बोधन के क्रम में डॉ. जे.आर.कवंर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज के अवधारणा एवं संगठन को समझने तथा समाज की समस्याओं से अवगत होकर अपने व्यक्तिव विकास करने का एक बेहतर प्लेटफॉर्म है। डॉ. बृजेश कुमार पाण्डेय ने भी स्वयंसेवको को सम्बोधित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता के द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों को पढ़कर समझकर आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी तथा महाविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न गतिविधियां एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला संगठक ने रासेयो की स्थापना दिवस 24 सिंतबर 1969 से लेकर आज तक एन.एस.एस. के युवाओं द्वारा समाज और राष्ट्रहित के लिए किये गये सेवा कार्यो पर प्रकाश डाला तथा कहा कि रासेयो आपके व्यक्तित्व को शून्य से शिखर तक ले जाता है। आप इस योजना के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारकर अपना एक पहचान स्थापित कर सकते हैं। अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुरंजन कुजूर ने आभार प्रदर्शित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.गौरव कुमार मिश्र, डॉ. विनय कुमार शुक्ला, डॉ. आशुतोष देऊस्कर, श्री भूपेन्द्र सिंह, शम्भू प्रसाद रैदास, डॉ. रामयश पाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट स्वयं सेवक कृष्णा राजवाड़े एवं कु. तनुप्रिया यादव ने किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवक आकाश सिंह, तौफिक, अंकित जायसवाल, निखिल साहू, साक्षी, मुस्कान, धनेश्वर, नीरज, सुशील, लवकुश, श्रेयश, खुशबू, सुनैना, संजना की अहम भूमिका रही।



