छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम शर्मा ने अयोध्या-काशी विश्वनाथ से लौटे दर्शनयात्रियों का किया स्वागत

श्रद्धालुओं ने उपमुख्यमंत्री शर्मा को श्रवण बेटा कहकर दिया आशीर्वाद

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कवर्धा / महामाया मंदिर चौक स्थित विधायक कार्यालय में रविवार को अयोध्या से रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे दर्शनयात्रियों और भक्तगणों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने सभी भक्तों को उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा के लिए बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन के लिए शासकीय सहायता प्रदान कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह योजना सफलतापूर्वक संचालित हो रही है और हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने मंर भी सफलता मिल रही है।”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 मार्च को इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 26 जून को कवर्धा जिले के जनपद पंचायत और नगरी निकाय क्षेत्र के कुल 71 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!