सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पूजन और रुद्राभिषेक देवरहा बाबा सेवा समिति के द्वारा सावन के अंतिम सोमवार को
समिति ने क्षेत्र की जनता को पुण्य लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील

एस. के.‘रूप’
बैकुंठपुर/ पवित्र सावन मास के चतुर्थ सोमवार 4 अगस्त को देवरहा बाबा सेवा समिति प्रेमाबाग बैकुंठपुर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुद्राभिषेक किया जाएगा जिसमें चित्रकूट धाम से आए आचार्य सुरेशानंद जी महाराज के मंत्रों के साथ किया जाना है।

सावन के पवित्र मास पर समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने बताया कि प्रत्येक सावन सोमवार को अखंड रामायण और भोग भंडारा

की सेवा एवम् बीते तीसरे सोमवार को भव्य कावर यात्रा बेलो की बगिया छुरी गढ़ के लिए निकाला गया

जिसमें भारी संख्या में लोगों के द्वारा जल भर कर जलाभिषेक किया गया, उसी क्रम में चौथे और सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर प्रांगड़ में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया गया है जो निरंतर कई वर्षों से किया जा रहा है।
समिति के द्वारा सोशल मीडिया और पोस्टर बैनर के माध्यम से भी लोगों को इस कार्यक्रम में आने का आहवान किया गया है।



