
बैकुण्ठपुर/ शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैकुण्ठपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के महिला एवं पुरूष इकाई के वरिष्ठ स्वयं सेवकों द्वारा प्राचार्य डॉ. ए.सी.गुप्ता के संरक्षण, जिला संगठक प्रो. एम.सी.हिमधर के मार्गदर्षन, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुरंजन कुजूर के संयोजन तथा वरिष्ठ स्वयं सेवक आकाष सिंह, कृष्णा राजवाड़े, मनोज कुमार व अनुज साहू के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मुख्य द्वार से पुराने भवन के चारो ओर डिजिटल लाइब्रेरी, इण्डोर स्टेडियम, गं्रथालय एवं विज्ञान भवन के आसपास उगे हुए गाजर घास, चकोरा का उन्मुलन किया गया साथ ही फैले हुए पाउच पन्नी को भी साफ-सफाई कर कुडे़दान में डाला गया।

जिला संगठक ने स्वयंसेवकों से कहा कि बरसात के दिनों में अपने घरों तथा सार्वजनिक स्थलों के आसपास उगे हुए गाजर घास के उन्मूलन का कार्यक्रम स्वयं करें तथा अन्य लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करें जिससे कि वातावरण साफ, स्वच्छ रहे और बिमारियों से बचा जा सके। कार्यक्रम अधिकारी अनुरंजन कुजूर ने 05 अगस्त 2024 को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षारंभ समारोह के पूर्व परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में प्रो.भूपेन्द्र सिंह तथा स्वयं सेवक तनिषा, ललिता, रीता, निखिल सिंह, मुस्कान, शषिकुमार, विषु, रबिना, पुष्पा, आस्था, सुनिती, निर्मला, संजना, चांदनी, धनेष्वर, लवकुष, घनष्याम, नीरज, साक्षी, दिव्या, संजय, राजकुमार, संतोष, चिन्तामणी, रामप्रसाद, जयपाल की सराहनीय भूमिका रही।



