कोरिया

सेवा पखवाड़ा एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का एक संकल्प है

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुंठपुर/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी हेतु आज बैकुंठपुर जिला भाजपा कार्यालय में एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

y-1024x768 सेवा पखवाड़ा एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का एक संकल्प है

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एवं जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि –
“सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की भावना को समाज तक पहुँचाने का एक अभियान है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, दिव्यांगों की सेवा जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक सेवा कार्य पहुँचाएंगे।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है और सेवा पखवाड़ा उनके संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

[wp1s id="1076"]

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, बसंत राय, अनिल साहू, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, शारदा गुप्ता, प्रदीप तिवारी, कृष्णावती यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, गणेश यादव, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राकेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, दीपा विश्वकर्मा, संजय चिकनजूरी, रामलखन यादव, राजाराम राजवाड़े, मैनेजर राजवाड़े, रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, रामाशंकर सिंह, रिता यादव, सचिदानंद द्विवेदी, सत्यम साहू, सुरेश सिरदार, दिनेश साहू, मनोज साहू, रमेश तिवारी, संगीता गुप्ता, शिवचरण साहू, विष्णु साहू, सतेन्द्र राजवाड़े सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!