कोरिया

अब हुआ जीर्णोद्धार ग्राम वासियों ने कहा: अभी मिलेगा लाभ, वन विभाग द्वारा 2 वर्ष पूर्व बना तालाब फुटकर ढहा

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

एस. के.‘रूप’

सरई गहना बैकुंठपुर/ कोरिया वनमंडल अंतर्गत सरई गहना सर्कल में 2 वर्ष पूर्व बना तालाब जो वास्तव में तालाब था ही नहीं क्योंकि मैदान बन चुका था बनने के उपरांत पहले ही वर्षा को तालाब झेल नहीं पाया और फूटकर ढह गया था।बीच जंगल के इलाके में बने इस तालाब को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था की भारी अनियमितता और शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है।

D-5-300x300 अब हुआ जीर्णोद्धार ग्राम वासियों ने कहा: अभी मिलेगा लाभ, वन विभाग द्वारा 2 वर्ष पूर्व बना तालाब फुटकर ढहा

जानकारी मिलने पर सम्यक क्रांति ने उक्त तालाब को लेकर जनहित की पत्रकारिता की साथ ही जनहित संघ पण्डो विकास समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष एस के रूप ने इस क्षेत्र का सघन दौरा करके ग्रामीणों की मांग और उनके लिए हितकर वन संपदा की रक्षा के लिए बनाए जाने वाले डेम या तालाब के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात कोरिया वन मंडल के उच्च अधिकारियों सहित सरगुजा सीसीएफ एवं रायपुर पीसीसीएफ को भी उक्त मामले की जानकारी दी

और कुछ ही दिनों में तालाब का नवनिर्माण जीर्णोद्धार करवा दिया गया जो प्रशंसनीय है।अब तालाब में गहराई और ठहराव है साथ ही जो मेड है उसकी चौड़ाई ऊंचाई भी अच्छी खासी है। बांधे गए मेढ़ में पेंचिंग कार्य नहीं हुआ है। हाल ही में हुए वर्षा में बीच बीच का हिस्सा ढह गया है इसलिए आवश्यकता है।

[wp1s id="1076"]

S-9-300x300 अब हुआ जीर्णोद्धार ग्राम वासियों ने कहा: अभी मिलेगा लाभ, वन विभाग द्वारा 2 वर्ष पूर्व बना तालाब फुटकर ढहा

पत्थरों की पेंचिग कर दी जाए ताकि फिर से उक्त लंबा चौड़ा मेड भी ना ढह जाए। बहरहाल ग्रामीणों ने वन हमले को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अब उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!