कोरिया

एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती हुए कैडेट्स

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बैकुण्ठपुर/ शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर जिला- कोरिया (छ.ग.) में दिनांक 27.07.2024 को एन0 सी0 सी0 प्रथम वर्ष कैडेट्स भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान दौड़ और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 46 कैडेट्स का चयन किया गया।

s-3-300x135 एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती हुए कैडेट्स

कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार के निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियदर्शन चौधरी एवं सूबेदार मेजर डूंगर सिंह के मार्गदर्शन में 1 छ0ग0 बटालियन एन0 सी0 सी0 कोरबा से आए सूबेदार मुकेश कुमार और हवलदार पुष्पराज सिंह ने एन0 सी0 सी0 की भर्ती प्रक्रिया पूरी की।

d-2-300x135 एनसीसी प्रथम वर्ष में भर्ती हुए कैडेट्स

एन0 सी0 सी0 अधिकारी फर्स्ट ऑफिसर संजीव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सभी कैडेट्स का शारीरिक प्रशिक्षण में कराते हुए कैडेट्स की ऊंचाई, वजन किया गया। सभी कैडेट्स के सीट अप, पुश अप एवं अन्य अभ्यास के द्वारा पूर्ण शारीरिक परीक्षण किया जाकर 46 कैडेट्स का चयन एन0 सी0 सी0 प्रथम वर्ष के लिए किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्रीमती कृपा कल्याणी टोप्पो एवं विद्यालयीन स्टॉफ के द्वारा सभी चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दी गई।

[wp1s id="1076"]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!