कोरिया

केन्द्र सरकार के नीति का पालन करे राज्य सरकार- फेडरेशन

मोदी की गारंटी कब लागू होगा ? कर्मचारी जगत हैरान !

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कोरिया/ छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी एवं उप प्रांताध्यक्ष राजेंद्र सिंह का कहना है कि अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPIN) के आधार पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष के 1 जनवरी एवं 1 जुलाई के स्थिति में कर्मचारियों तथा पेंशनरों को महँगाई भत्ता (DA) तथा महँगाई राहत (DR) में वृद्धि किया जाता है। राज्य सरकार को भी इस नीति का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2019 से 1 जुलाई 2024 तक केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के समान, राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को देय तिथि से महँगाई भत्ता (DA) तथा महँगाई राहत (DR) नहीं दिया जा रहा है। जोकि केन्द्र सरकार की नीति के अनुसार नहीं है।आखिर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का कब क्रियान्वयन होगा ? क्या राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी को भुला दिया है ? कर्मचारी जगत हैरान है।
उन्होंने कुछ आंकड़ों से बताया कि 1 जनवरी 23 को AICPIN 132.8 पर केन्द्र में DA/DR 42 % लेकिन राज्य में 33% !
1जुलाई 23 को AICPIN 139.7 पर केन्द्र में DA/DR 46% लेकिन राज्य में 38 % !
1 जनवरी 24 को AICPIN 138.9 पर केन्द्र में DA/DR 50% लेकिन राज्य में 42% !
1जुलाई 24 को AICPIN 142.7 पर केन्द्र में DA/DR 53% (अपेक्षित) लेकिन राज्य में 46% ! जिसके कारण 1 जुलाई 2019 से 31 जुलाई 2024 तक कर्मचारियों को लाखों में आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रारंभिक न्यूनतम वेतन पर हुए नुकसान का जानकारी दिया कि
लेवल-1 (ग्रेड पे 1300) ₹ 64740
लेवल-2 (ग्रेड पे 1400) ₹ 66815
लेवल-3 (ग्रेड पे 1800) ₹ 74700
लेवल-4 (ग्रेड पे 1900) ₹ 80925
लेवल-5 (ग्रेड पे 2200) ₹ 92960
लेवल-6 (ग्रेड पे 2400) ₹ 104995
लेवल-7 (ग्रेड पे 2800) ₹ 119105
लेवल-8 (ग्रेड पे 4200) ₹ 146910
लेवल-9 (ग्रेड पे 4300) ₹ 158115
लेवल-10 (ग्रेड पे 4400) ₹ 179280
लेवल-11 (ग्रेड पे 4800) ₹ 203765
लेवल-12 (ग्रेड पे 5400) ₹ 232815
लेवल-13 (ग्रेड पे 6600) ₹ 279295
लेवल-14 (ग्रेड पे 7600) ₹ 331585
लेवल-15 (ग्रेड पे 8700) ₹ 491775
लेवल-16 (ग्रेड पे 8900) ₹ 538255
लेवल-17 (ग्रेड पे 10000) ₹ 588470
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से DA में 4 % वृध्दि की घोषणा से DA 46% से 50 % हो गया है। जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में 4 % तथा HRA में 1 % का वृध्दि होगा। HRA 9 % अब 10 % तथा 6% अब 7% देय होगा।DA में वृध्दि से चतुर्थ वर्ग कर्मचारी को वेतन में न्यूनतम ₹624 और अधिकतम ₹1976;तृतीय वर्ग को ₹ 780 और ₹ 2480;द्वितीय श्रेणी को ₹ 1728 और ₹ 5460 तथा प्रथम श्रेणी को ₹ 3196 और ₹ 8468 वृद्धि होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान मूलवेतन पर DA में 4 % तथा HRA में 1% कुल 5 % की वृध्दि कर्मचारियों के आंदोलन के वजह से हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!